साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्मों से लेकर निजी जिंदगी तक हर मोर्चे पर सुर्खियों में हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो वह 2026 में एक्टर विजय देवरकोंडा से शादी कर सकती हैं। हालांकि इस ‘कथित कपल’ ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शादी से पहले रश्मिका की फिल्मों की जो लाइनअप सामने आई है, वो किसी भी बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती है।
थामारश्मिका की इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है थामा, जो इस दिवाली यानी 21 अक्टूबर 2025 को रिलीज हो रही है। हॉरर और लव स्टोरी के दिलचस्प मेल से बनी इस फिल्म में रश्मिका पहली बार एक डरावने किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के निर्माता स्त्री जैसी हिट फिल्म देने वाले मडोक फिल्म्स हैं और इसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। ट्रेलर ने पहले ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
मैसारश्मिका ने कुबेरा की रिलीज के दिन ही अपने नए प्रोजेक्ट मैसा की घोषणा कर फैंस को चौंका दिया था। इस फिल्म में उनका फर्स्ट लुक काफी तीखा और दमदार था। फिल्म को पांच भाषाओं — तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम — में रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन कर रहे हैं रविंद्र पुले।