न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रातों-रात फैमस होकर कुछ ही समय में फिर लाइमलाइट से दूर हुए ये वायरल सेंसेशन

सहदेव का 'बसपन का प्यार' गाना खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें रैपर बादशाह के साथ भी स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था। एक गाने के बाद से ही सहदेव लाइमलाइट से दूर हो गए थे, लेकिन ये पहली बार नहीं था जब कोई वायरल सेंसेशन अचानक फैमस हुआ और फिर गुमनाम हो गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 5:52:51

रातों-रात फैमस होकर कुछ ही समय में फिर लाइमलाइट से दूर हुए ये वायरल सेंसेशन

'बसपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो हाल ही में एक एक्सीडेंट में बुरी तरह जख्मी हो गए है। जख्मी हालत में तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। फैंस लगातार उनकी सेहत में बेहतरी की दुआ कर रहे हैं। लोगों की इन दुआओं का असर भी हुआ है। एक्सीडेंट के बाद घंटों बेहोश रहने के बाद सहदेव को होश आया। धीरे धीरे सहदेव की सेहत में सुधार हो रहा है। नन्हे स्टार के चेहरे पर मुस्कान लौटने लगी है। सहदेव का 'बसपन का प्यार' गाना खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें रैपर बादशाह के साथ भी स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था। एक गाने के बाद से ही सहदेव लाइमलाइट से दूर हो गए थे, लेकिन ये पहली बार नहीं था जब कोई वायरल सेंसेशन अचानक फैमस हुआ और फिर गुमनाम हो गया...

viral sensation of internet,sahdev drdo,ranu mondal,zomato delivery boy sonu,dancing uncle,baba jackson

रानू मंडल- 'एक प्यार का नगमा है'

लता मंगेशकर का गाना गाकर रातोंरात स्टार बनीं रानू मंडल का जीवन प्रसिद्धि के बाद पहले जैसा नहीं रहा। पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन से मशहूर हुईं रानू का गाया 'तेरी मेरी कहानी' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया। हर तरफ उन्हीं की चर्चा थी और उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही थी। लेकिन, रातोंरात चमका रानू मंडल की किस्मत का यह सितारा जल्द ही गायब भी हो गया। नवंबर 2019 में रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ तीन गाने रिकॉर्ड किए थे। लेकिन कुछ समय बाद ही उनके बिगड़े रवैये के कारण लोगों ने उन्हें नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। कई बार रानू मंडल को फैंस और मीडिया के साथ भी बदतमीजी करते देखा गया था। इतना ही नहीं हिमेश के साथ भी रानू की लड़ाई को लेकर खबरें सामने आईं थी। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। यहां तक कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें घंमडी कहने लगे थे। अब वायरल सिंगर दोबारा गरीबों की तरह जिंदगी गुजार रही हैं।

viral sensation of internet,sahdev drdo,ranu mondal,zomato delivery boy sonu,dancing uncle,baba jackson

कांता प्रसाद- बाबा का ढाबा

पिछले साल के लॉकडाउन के बाद 'बाबा का ढाबा' चलाने वाले बुजुर्ग दंपती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यू-ट्यूबर गौरव वासन ने उस वीडियो को बनाया था जिसमें बाबा ग्राहकों के न आने से धंधा चौपट होने का हवाला देकर रोते नजर आए थे। इसके बाद तो ढाबा पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 'बाबा का ढाबा' सोशल मीडिया पर सनसनी बनकर उभरा। गौरव वासन की अपील पर लोगों ने बढ़-चढ़कर मदद की। हालांकि, बाद में दान के पैसों को लेकर बाबा और गौरव वासन में तब कुछ विवाद भी हुआ था। मदद के रूप में मिले पैसों से बाबा ने अपने लिए सभी कर्ज चुका दिए, घर भी बनवा लिए, ढाबा छोड़कर एक रेस्ट्रॉन्ट भी खोल लिया। हालांकि, रेस्ट्रॉन्ट चल नहीं पाया तो इस साल फरवरी में उसे बंद करना पड़ा और कामता प्रसाद को फिर अपने पुराने 'बाबा का ढाबा' को खोलना पड़ा।

कामता प्रसाद ने कुछ दिन पहले खुद ही रेस्ट्रॉन्ट बंद होने के पीछे की कहानी बताई थी। उन्होंने 5 लाख रुपये की पूंजी लगाकर रेस्ट्रॉन्ट खोला था। उसके लिए उन्होंने 3 वर्कर्स रखे थे। रेस्ट्रॉन्ट चलाने में हर महीने एक लाख रुपये का खर्च आ रहा था। इसमें 35 हजार रुपये रेंट, 36 हजार रुपये सैलरी और 15 हजार रुपये बिजली, पानी के बिल जैसे खर्च शामिल थे। लेकिन रेस्ट्रॉन्ट चला नहीं। किसी भी महीने में 40,000 से ज्यादा की बिक्री नहीं हो पाई। आखिरकार बाबा को रेस्ट्रॉन्ट बंद करना पड़ा। उस पर जो 5 लाख रुपये का निवेश किया था वह डूब गया। कुर्सियों, बर्तनों आदि को बेचकर बमुश्किल 36,000 रुपये ही मिल पाए।

viral sensation of internet,sahdev drdo,ranu mondal,zomato delivery boy sonu,dancing uncle,baba jackson

संजीव श्रीवास्तव- डांसिंग अंकल

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के लोकप्रिय गाने 'मय से मीना से ना साकी से, दिल बहल जाता है मेरा आपके आ जाने से' पर डांस करके50 साल के संजीव श्रीवास्तव खूब फेमस हुए थे। उन्होंने एक शादी समारोह में इस गाने पर अपनी पत्नी के साथ बिल्कुल गोविंदा की तरह डांस किया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ था कि पूरी दुनिया में छा गया। वहीं गोविंदा ने भी डब्बू अंकल से मुलाकात कर उनके साथ डांस किया था। संजीव को रियलिटी शोज में भी बुलाया गया था। इन दिनों संजीव लाइमलाइट से काफी दूर हैं।

viral sensation of internet,sahdev drdo,ranu mondal,zomato delivery boy sonu,dancing uncle,baba jackson

युवराज सिंह- बाबा जैक्सन

माइकल जैक्सन की तरह बेहतरीन डांस करने वाले युवराज सिंह के वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहे थे। Baba Jackson का डांस स्टाइल बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ को भी काफी पसंद आया था। इसी कारण बाबा जैक्सन वरुण धवन की फ़िल्म स्ट्रीट डांसर के प्रोमोशन के दौरान नज़र भी आये थे। फ़िल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने तो इन्हें अपनी अगली फ़िल्म में काम देने का वादा भी किया है। रितिक रोशन से लेकर अमिताभ बच्चन तक इनके डांस की तारीफ कर चुके है। एक कॉम्पिटिशन को जीतने के बाद युवराज को 1 करोड़ रुपए की ईनाम राशि भी मिली थी। फिलहाल युवराज अपनी डांस एकेडमी चला रहे हैं।

viral sensation of internet,sahdev drdo,ranu mondal,zomato delivery boy sonu,dancing uncle,baba jackson

ढिंचैक पूजा- सेल्फी मैंने ले लिया

पूजा जैन जो ढिंचक पूजा के नाम से जानी जाती है, एक इन्टरनेट गायिका, गीतकार और इन्टरनेट सेलेब्रिटी है। सेल्फी मैंने ले ली है गाना वायरल होने के बाद पॉपुलर हुईं ढिंचैक पूजा इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। चंद गाने वायरल होने के बाद पूजा को बिग बॉस 11 में भी हिस्सा लेने का मौका मिला था। शो में पूजा का काफी मजाक उड़ाया गया था।

viral sensation of internet,sahdev drdo,ranu mondal,zomato delivery boy sonu,dancing uncle,baba jackson

सोनू- जोमेटो डिलीवरी बॉय

साल 2019 में जोमेटो के डिलीवरी बॉय सोनू का वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें वो बेहद खुश नजर आ रहे थे। सोनू के वीडियो मिलियन व्यूज मिले थे और उन पर कई गाने भी बने थे। कई लोगों ने तो ये जानने के लिए उनका इंटरव्यू भी लिया था कि वो इतने खुश कैसे हैं। हालांकि अब सोनू कहीं नजर नहीं आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका