न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडियन आर्मी छोड़कर बॉलीवुड में छाईं माही गिल, 5 घंटे लगातार डांस ने दिलाया फिल्मी ब्रेक

माही गिल का इंडियन आर्मी से बॉलीवुड तक का सफर बेहद प्रेरक है। 5-6 घंटे लगातार डांस और साहसिक फैसलों ने उन्हें देव डी जैसी फिल्मों में पहचान दिलाई। जानिए कैसे माही ने मेहनत, जज्बा और निर्भीकता से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 19 Dec 2025 11:10:27

इंडियन आर्मी छोड़कर बॉलीवुड में छाईं माही गिल, 5 घंटे लगातार डांस ने दिलाया फिल्मी ब्रेक

मुम्बई की फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने के लिए हजारों लोग आते हैं, लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर अपनी जगह बनाने वाले बहुत कम होते हैं। यही चुनौती माही गिल ने पार की और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। चंडीगढ़ में जन्मीं माही गिल पहले पंजाबी सिनेमा में काम करती थीं, लेकिन उनका सपना बड़ा था। इसलिए उन्होंने मुंबई का रुख किया। उनके लिए पहली फिल्म पाना किसी चमत्कार से कम नहीं था, और यह मौका उन्हें अपने डांस के लिए मिला।

5-6 घंटे लगातार डांस कर मिली फिल्म

माही ने कपिल शर्मा के शो में खुलासा किया कि वे लगातार एक साल तक डिस्को जाती रही। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि “मुझे लगता था कोई मुझे डिस्को या पेट्रोल पंप में देख लेगा और फिल्म में साइन कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।” उनकी मेहनत और जज्बे को आखिरकार अनुराग कश्यप ने नोटिस किया। एक बच्चे की बर्थडे पार्टी में 5-6 घंटे लगातार डांस करते हुए अनुराग कश्यप ने उन्हें देखा और फिल्म ‘देव डी’ के लिए साइन किया। इस फिल्म में उन्होंने ‘पारो’ का किरदार निभाया और न्यूकमर के रूप में छा गईं। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला।

असल जिंदगी की वीरांगना: इंडियन आर्मी की हिस्सा

माही गिल ने बॉलीवुड में अक्सर एक्शन और दमदार रोल किए, जैसे ‘पान सिंह तोमर’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’, ‘गुलाल’, ‘बुलेट राजा’, और ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में भी माही ने साहस दिखाया था और इसी वजह से उन्होंने इंडियन आर्मी में जाने का फैसला किया था। पंजाबी सिनेमा में डेब्यू करने से पहले माही भारतीय सेना का हिस्सा थीं, लेकिन पर्दे पर छाने की जिद ने उन्हें नौकरी छोड़कर फिल्में करने के लिए प्रेरित किया।

जाट परिवार और बहादुरी का अंदाज

माही गिल जाट परिवार से हैं। उन्होंने बताया कि 14 साल की उम्र में फ्रेंच क्लॉसेज के दौरान एक लड़के ने उन्हें छेड़ने की कोशिश की। पहले तीन बार उन्होंने इग्नोर किया, लेकिन चौथी बार लड़के की पिटाई कर दी। इसी निर्भीक स्वभाव ने उन्हें जीवनभर चुनौती स्वीकार करने और बड़े सपने पूरे करने की प्रेरणा दी।

बॉलीवुड और तेलुगू सिनेमा में सफर

माही गिल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए। ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ में बोल्ड माधवी और ‘देव डी’ में पारो के किरदार के लिए उन्हें आज भी जाना जाता है। उन्होंने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया, लेकिन वहां उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड