न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ में माला बेचने वाली से मॉडल बनी मोनालिसा, ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन ने मचाया तहलका

मोनालिसा भोसले, जिनकी पहचान कभी भीड़ में गुम नाम के तौर पर होती थी, अब एक उभरती हुई मॉडल और ऐक्ट्रेस के रूप में सामने आई हैं। सांवले रंग, नीली आंखों और आत्मविश्वास से भरे चेहरे ने उन्हें रातों-रात इंटरनेट स्टार बना दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 23 May 2025 12:38:03

महाकुंभ में माला बेचने वाली से मॉडल बनी मोनालिसा, ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन ने मचाया तहलका

महाकुंभ 2025 के दौरान माला बेचने वाली एक साधारण सी लड़की आज सोशल मीडिया की सनसनी बन चुकी है। मोनालिसा भोसले, जिनकी पहचान कभी भीड़ में गुम नाम के तौर पर होती थी, अब एक उभरती हुई मॉडल और ऐक्ट्रेस के रूप में सामने आई हैं। सांवले रंग, नीली आंखों और आत्मविश्वास से भरे चेहरे ने उन्हें रातों-रात इंटरनेट स्टार बना दिया।

प्रयागराज के महाकुंभ में वायरल हुए एक वीडियो ने उनकी किस्मत बदल दी। देखते ही देखते वह ‘महाकुंभ की वायरल गर्ल’ बन गईं और बॉलीवुड से ऑफर मिलने लगे। अब मोनालिसा न केवल सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, बल्कि उन्होंने म्यूजिक वीडियो और मॉडलिंग के जरिए ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम भी रख दिया है।

ग्लैमरस अवतार में दिखीं मोनालिसा

हाल ही में सामने आए एक फोटोशूट में मोनालिसा ब्लैक सूट और डायमंड नेकलेस में नज़र आईं। उनका यह नया अंदाज़ इतना ग्लैमरस और आकर्षक है कि लोग उन्हें दीपिका पादुकोण, राधिका आप्टे और यहां तक कि इंटरनेशनल सिंगर रिहाना से तुलना करने लगे हैं।

मोनालिसा का वेट-हेयर लुक और सटल मेकअप उन्हें एक सुपरमॉडल की तरह दिखा रहा है। भले ही यह शूट किस ब्रांड के लिए था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तस्वीरें साफ इशारा कर रही हैं कि वह अब हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं।

एक यूजर ने लिखा, “दीपिका जैसी लग रही है,” तो दूसरे ने कहा, “रिहाना को भी पीछे छोड़ दिया।” सोशल मीडिया पर तारीफों का तांता लगा है और हर कोई उनके ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान है।

जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

मोनालिसा जल्द ही फिल्म 'द डायरीज ऑफ मणिपुर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, जिसे निर्देशक सनोज मिश्रा बना रहे हैं। फिलहाल वह अभिनय, डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन की ट्रेनिंग ले रही हैं ताकि अपने किरदार के साथ न्याय कर सकें।

इसके साथ ही उनका एक भक्ति गीत ‘जय महाकाल’ भी रिलीज़ हो चुका है, जिसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने में भी उनके अंदाज़ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी