न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो बनीं मां, श्रेया घोषाल ने दिखाया बेटे का चेहरा, शाहीर शेख ने किया बेटी का हेयरकट

फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' से मशहूर हुई एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो मां बन गई हैं। फ्रीडा ने सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 5:36:55

एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो बनीं मां, श्रेया घोषाल ने दिखाया बेटे का चेहरा, शाहीर शेख ने किया बेटी का हेयरकट

फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' से मशहूर हुई एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो मां बन गई हैं। फ्रीडा ने सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के साथ पहली फोटो शेयर की है। उन्होंने बेटे का नाम रूमी-राय रखा है। फ्रीडा ने पति कॉरी ट्रान की भी तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल फ्रीडा ने खुद और बेटे की ओर से कॉरी को बर्थडे विश किया है। इसी दौरान उन्होंने बेटे की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैपी बर्थडे डैड कॉरी। मैं मेरे पति, दोस्त और जीवनसाथी का बर्थडे सेलिब्रेट करती हूं। तुम्हारा केवल पिता ही नहीं बल्कि सुपर-डैड बनना मुझे इमोशनल करता है और खुशी से भर देता है।

यह नींद के लिए बेचैन मां को भी थोड़ा आराम देता है और तुम्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि मैं इसकी कितनी तारीफ करती हूं। मैं शुक्रगुजार हूं। रूमी-रे तुम बेहद किस्मत वाले लड़के हो।' फ्रीडा के पति कॉरी ने भी इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, 'ये जन्मदिन का सबसे अच्छा गिफ्ट है। हमारे बेटे के लिए शुक्रिया। मैं हर दिन और ज्यादा तुम्हें चाहने लगा हूं। रूमी-रे को जन्म देना सच में चमत्कार था, तुम एक वॉरियर हो।' फ्रीडा ने पिछले साल कॉरी से शादी की थी। शादी एक सीक्रेट मैरिज थी जिसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी।

6 महीने का हुआ सिंगर श्रेया घोषाल का बेटा देवयान

लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल ने इसी साल 22 मई को बेटे को जन्म दिया था। उसके बाद सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए बेटे के नाम का खुलासा भी किया था। श्रेया ने बेटे का नाम देवयान रखा है। वह आज सोमवार (22 नवंबर) को 6 महीने का हो गया है। इस खास मौके पर श्रेया ने पहली बार देवयान की झलक दिखाई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्रेया ने अपनी गोद में देवयान को ले रखा है और वह खिल-खिलाकर हंस रहा है। मां-बेटे का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए श्रेया ने लिखा, हैलो एव्रीवन। देवयान हूं मैं और मैं आज 6 महीने का हो चुका हूं।

दुनिया को इस समय मैं एक्सप्लोर करने में व्यस्त हूं, जैसे कि मैं अपना पसंदीदा गाना सुनता हूं, खूबसूरत पिक्चरों के साथ किताब पढ़ता हूं, तेजी से सिली जोक पर पर हंसने में और मम्मी के साथ बात करने में, क्योंकि मुझे वो अच्छे से समझती है। आप सभी का धन्यवाद मुझे प्यार और आशीर्वाद देने के लिए। आपको बता दें कि श्रेया ने पहले भी देवयान की कई फोटो शेयर की हैं, लेकिन उनमें उसका पूरा चेहरा नजर नहीं आ रहा था। श्रेया ने 5 फरवरी 2015 को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी।

टीवी एक्टर शाहीर शेख ने शेयर किया वीडियो

टीवी एक्टर शाहीर शेख इन दिनों फादरहुड एन्जॉय कर रहे हैं। शाहीर ने हाल ही में दो महीने की बेटी अनाया को पहला हेयरकट दिया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में शाहीर अनाया को गोद में लिए उनके बालों को ट्रिम करते हुए नजर आ रहे हैं। अनाया बेहद आराम से पापा की गोद में बाल कटवा रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'दिल को करार आया' गाना चल रहा है।

इस वीडियो पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने Awwww कमेंट किया है। कई दूसरे सेलेब्स भी शाहीर के वीडियो को क्यूट बताकर तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शाहीर और उनकी पत्नी रुचिका की बेटी अनाया का जन्म 10 सितंबर को हुआ था। पिछले साल नवंबर में कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। शाहीर कई पॉपुलर टीवी शो का हिस्सा रह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर