न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मछली ठीक है चिकन खाना छोड़ दीजिए, रूबीना दिलैक ने फराह खान को दी सलाह

निर्देशक और रियलिटी शो जज फराह खान ने अब सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटिंग की दुनिया में कदम रख लिया है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 3:44:24

मछली ठीक है चिकन खाना छोड़ दीजिए, रूबीना दिलैक ने फराह खान को दी सलाह

निर्देशक और रियलिटी शो जज फराह खान ने अब सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटिंग की दुनिया में कदम रख लिया है। अपने यूट्यूब चैनल पर वह बॉलीवुड और टीवी जगत के मशहूर सेलिब्रिटीज के साथ कुकिंग वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 14' की विनर रुबीना दिलैक भी फराह खान के नए कुकिंग व्लॉग का हिस्सा बनीं। इस व्लॉग की शूटिंग फराह के घर पर हुई, जहां दोनों के बीच दिलचस्प बातचीत भी देखने को मिली।

बातचीत के दौरान रुबीना दिलैक ने फराह खान को सुझाव दिया कि उन्हें चिकन खाना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। अपनी बात को समझाते हुए रुबीना ने बताया, "मैं और अभिनव सात साल पहले ही नॉनवेज, खासकर चिकन खाना छोड़ चुके हैं। जब हम एक्सरसाइज करते थे, तो हमारे हाथ-पैर सूज जाते थे और तलवों में भी दर्द होता था, जिससे काफी बेचैनी महसूस होती थी। इसके बाद हमने चिकन छोड़ने का फैसला किया और तब से हमारे स्वास्थ्य में बेहतर बदलाव देखने को मिले।"

चिकन नहीं, लेकिन फिश खा सकती हैं!

रुबीना ने फराह खान को समझाते हुए कहा कि यदि वह नॉनवेज छोड़ देती हैं, तो उनके शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस पर हमेशा से नॉनवेज की शौकीन रहीं फराह खान ने उत्सुकता से पूछा, "क्या मुझे चिकन के साथ फिश भी छोड़नी होगी?" इस पर रुबीना ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "नहीं, फिश ठीक है, आप इसे खा सकती हैं।"

क्या फराह खान सच में छोड़ देंगी चिकन?

रुबीना की सलाह को गंभीरता से लेते हुए फराह खान ने कहा, "मैं चिकन छोड़ने की कोशिश करूंगी," और अपने कुक दिलीप को भी समझाया कि खाने में चिकन कम पकाया जाए। फराह का यखनी पुलाव और रोस्ट चिकन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच काफी मशहूर है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे इन खास डिशेस को बनाना बंद कर देंगी या फिर उनके किचन में कुछ नए एक्सपेरिमेंट देखने को मिलेंगे!

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ