न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कांतारा चैप्टर 1’ की एक्ट्रेस कंफर्म, ऋषभ ने शेयर किया पोस्टर, गुरमीत-देबिना ने लिया प्रेमानंद जी का आशीर्वाद

साउथ इंडियन फिल्म ‘कांतारा’ साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 2:51:05

2 News : ‘कांतारा चैप्टर 1’ की एक्ट्रेस कंफर्म, ऋषभ ने शेयर किया पोस्टर, गुरमीत-देबिना ने लिया प्रेमानंद जी का आशीर्वाद

साउथ इंडियन फिल्म ‘कांतारा’ साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की। अब फैंस को फिल्म के सीक्वल 'कांतारा चैप्टर 1' का इंतजार है, जो जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा। इसमें हिरोइन की कास्टिंग को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता थी। वे जानना चाह रहे थे कि लीड एक्ट्रेस कौन होगी। बता दें अब यह कंफर्म हो गया है। फिल्म में अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत की एंट्री हो गई है। एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने आज शुक्रवार (8 अगस्त) को सोशल मीडिया पर फिल्म से एक नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी घोषणा की।

पोस्टर में रुक्मिणी पारंपरिक हरे और लाल रंग की साड़ी में भारी आभूषणों के साथ शाही अंदाज में मुस्कुराती दिख रही हैं। वह फिल्म में ‘कनकवती’ का रोल प्ले करेंगी। ऋषभ ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “कांतारा चैप्टर 1 की दुनिया से ‘कनकवती’ के रूप में रुक्मिणी को पेश करते हुए।” इसी के साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई। यह इसी साल गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में ऋषभ लीड एक्टर रहेंगे। हाल ही में हॉम्बले फिल्म्स ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

रुक्मिणी की बात करें तो उन्होंने अपना करिअर साल 2019 में 'बीरबल ट्रायोलॉजी' और 'अपस्टार्ट्स' जैसी फिल्मों से शुरू किया था। इसके बाद उन्हें ‘सप्त सागरदाचे एलो - साइड ए और साइड बी’, ‘भैरथी रणगल’ और ‘भगीरा’ जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। वह हाल ही विजय सेतुपति के साथ 'ऐस' में नजर आई थीं। वह जल्द ही एआर मुरुगदॉस की फिल्म ‘मधारासी’ में शिवकार्तिकेयन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

उल्लेखनीय है कि ‘कांतारा’ के लिए ऋषभ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। करीब 16 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। कहानी साउथ कन्नड़ के काल्पनिक गांव काडुबेट्टू की थी, जिसमें एक कंबाला चैंपियन और एक ईमानदार फॉरेस्ट ऑफिसर के बीच टकराव को दिखाया गया था।

‘पति, पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी

टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं। इस बीच वे अपनी दोनों बेटियों के साथ वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु प्रेमानंद महाराज जी से आशीर्वाद लिया। जब गुरमीत और देबिना आश्रम पहुंचे, तो वहां मौजूद शिष्यों ने उन्हें परिचय देते हुए बताया कि ये वही कलाकार हैं जिन्होंने टीवी पर राम और सीता का किरदार निभाया है। इस पर गुरमीत ने हाथ जोड़कर श्रद्धा से कहा बाउजी, हमने सबसे पहला काम राम और सीता का किया है और उस काम के बाद हमें पूरे देश से इतना प्रेम मिला।

बस आपसे इसी का आशीर्वाद चाहिए कि हम यूं ही आगे बढ़ते रहें। तब महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवान के नामों में बहुत बड़ी सामर्थ्य है। जो राम भगवान का अभिनय करने का सौभाग्य आपको मिला, उसी नाम का स्मरण करते रहिए। ‘सिया-राम’, ‘राम-राम’ कहते रहिए। इससे आपके पूर्व जन्मों के अशुभ भी शांत होंगे। उन्होंने भगवान श्रीराम का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस राम को सुबह राज्याभिषेक मिलना था, उसी को शाम को 14 वर्षों का वनवास मिल गया।

जब स्वयं भगवान की लीला में ऐसा हो सकता है, तो मनुष्य जीवन में भी अशुभ का प्रभाव पड़ेगा लेकिन भगवान के नाम का जाप ही उसे नष्ट कर सकता है। उल्लेखनीय है कि गुरमीत और देबिना ने करीब 17 साल पहले छोटे पर्दे पर करिअर की शुरुआत की थी। साल 2008 में आनंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में गुरमीत ने भगवान राम और देबिना ने मां सीता का किरदार निभाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी