न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बजरंगी से सामने आया फर्स्ट लुक

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर दर्शकों के लिए दमदार अवतार में लौट रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 3:52:46

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बजरंगी से सामने आया फर्स्ट लुक

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर दर्शकों के लिए दमदार अवतार में लौट रहे हैं। यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी बजरंगी का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में पवन सिंह एक गुस्सैल, दमदार और रौद्र रूप में नजर आ रहे हैं, जो इस फिल्म के जोश और भावनाओं को साफ तौर पर बयां करता है।

"बजरंगी" सिर्फ एक एक्शन-थ्रिलर ही नहीं, बल्कि एक इमोशनल और फैमिली ड्रामा है, जो भाई-बहन के रिश्ते को एक नए नजरिए से पेश करेगा। फिल्म की कहानी दर्शकों को इमोशन, एक्शन और मनोरंजन का भरपूर डोज देने वाली है।

फिल्म के फर्स्ट लुक में पवन सिंह गुस्से से भरे हुए नजर आ रहे हैं, जिससे यह साफ होता है कि फिल्म में उनका किरदार पूरी तरह से एक्शन और न्याय के लिए लड़ने वाले योद्धा के रूप में दिखेगा। इसको लेकर पवन सिंह ने कहा कि "जब जब सीता के दामन पे किसी दुराचारी की नज़र पड़ी है, तब तब बजरंगी ने अपने जान की बाजी लगा दी है।" बजरंगी का यह संवाद फिल्म के जोश, जज्बात और प्रतिशोध भरी कहानी को दर्शाता है। भोजपुरी सिने गलियारों में कहा जा रहा है कि यह अब तक की सबसे शानदार एक्शन फिल्म होने वाली है, जो दर्शकों को निश्चित रूप से अपने साथ बांधने में सफल होगी।

इस फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है, जो भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट निर्देशक माने जाते हैं। वहीं, पटकथा और संवाद के साथ संगीत भी खुद रजनीश मिश्रा का ही है, जिन्होंने इस फिल्म के लिए बेहद सुमधुर और जोशीले गाने तैयार किए हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर जल्द ही "आशि म्यूजिक" के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए जाएंगे। भोजपुरी दर्शकों के लिए यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

जानकारों का मानना है कि पावर स्टार पवन सिंह, दिग्गज निर्माता अभय सिन्हा और अपनी फिल्मों से भोजपुरी इंडस्ट्री के प्रति नजरिया बदल देने वाले रजनीश मिश्रा की तिकड़ी जब साथ आ रही है, तो धमाल होना लाजमी है।

वैसे इसको लेकर निर्माता अभय सिन्हा ने कहा कि "बजरंगी" केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसमें नारी सम्मान, न्याय और रिश्तों की ताकत को दिखाया जाएगा। हमारी फिल्म में सबसे खास कहानी होगी, जिसमें पवन सिंह का दमदार और गुस्सैल अवतार, भाई-बहन के रिश्ते पर अनोखी कहानी, एक्शन और इमोशंस का जबरदस्त मिश्रण, सुपरहिट निर्देशक और म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा का जादू और बड़े बजट और हाई-लेवल प्रोडक्शन क्वालिटी हाइलाइट्स हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड