न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली फिल्म सलमान खान के साथ, चार गुना ज्यादा फीस, फिर छोड़ दी इंडस्ट्री, आज मना रही 56वाँ जन्मदिन, जानिये कौन

90 के दशक में सलमान खान को जिस फिल्म ने लोकप्रियता के शिखर पर पहुँचाया और स्थायी पहचान दी उसमें उनके साथ एक नई नायिका ने अपना करियर शुरू किया था

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 6:00:44

पहली फिल्म सलमान खान के साथ, चार गुना ज्यादा फीस, फिर छोड़ दी इंडस्ट्री, आज मना रही 56वाँ जन्मदिन, जानिये कौन

हिन्दी सिनेमा में कई अभिनेत्रियों ने सलमान खान के साथ डेब्यू किया। इनमें से कई तो फिल्मी दुनिया में खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं तो कुछ ने नाम कमाया है। 90 के दशक में सलमान खान को जिस फिल्म ने लोकप्रियता के शिखर पर पहुँचाया और स्थायी पहचान दी उसमें उनके साथ एक नई नायिका ने अपना करियर शुरू किया था। इसके साथ ही इस फिल्म के निर्देशक ने भी अपना करियर शुरू किया। प्रदर्शन के बाद फिल्म ने तीनों को ऊँचाई दी लेकिन फिल्म की नायिका ने फिल्मी दुनिया छोड़कर शादी कर ली और अपने पति और परिवार में व्यस्त हो गई।

वहीं, सलमान खान के साथ अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाली एक एक्ट्रेस ने डेब्यू फिल्म में ही उनसे ज्यादा फीस ली थी। सलमान खान के साथ डेब्यू करने वाली ये एक्ट्रेस आज यानी 23 फरवरी को अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। जानते हैं कौन थी यह नायिका। अगर आप को ध्यान नहीं आया तो हम आपको बता देते हैं यह नायिका थी भाग्यश्री जो आज अपना 56वाँ जन्म दिवस मना रही हैं।

साल 1989 में सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। इस फिल्म के बाद सलमान खान को काफी लोकप्रियता मिली थी।

इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था और यह उनकी भी पहली फिल्म थी। 'मैंने प्यार किया' नाम से बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ भाग्यश्री नजर आई थीं। भाग्यश्री ने इस फिल्म ने एक्टिंग डेब्यू किया था. दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री को सलमान खान से 4 गुना ज्यादा फीस मिली थी। बताया जाता है कि सलमान खान को जहां 31 हजार रुपये मिले थे तो भाग्यश्री को 1.5 लाख रुपये मिले थे। सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' बॉक्स ऑफिस हिट रही थी। 4 करोड़ रुपये के बजट में बनने वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 27.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

फिल्म 'मैंने प्यार किया' की कहानी के साथ इसके गाने भी काफी पसंद किए गए थे। फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री के अलावा आलोक नाथ, रीमा लागू, मोहनिश बहल जैसे सितारे नजर आए थे। सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह सपोर्टिंग एक्टर थे। फिल्म 'मैंने प्यार किया' में वह लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे।

सलमान खान आज भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं और ब्लॉकबस्टर फिल्में दे रहे हैं। वहीं, भाग्यश्री अब फिल्मों में नजर नहीं आती हैं। हालांकि, कुछ समय पूर्व भाग्यश्री सलमान खान की ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान में दो दृश्यों में नजर आई थीं। भाग्यश्री के बच्चे फिल्मों में आ चुके हैं। हालांकि उनकी अभी तक कोई विशेष सफलता नहीं मिल पाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड