न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल को भारी पड़े ‘बाबूराव’, फिरोज नाडियाडवाला ने शो और नेटफ्लिक्स को भेजा नोटिस, मांगा 25 करोड़ का मुआवजा और…

कॉमेडियन कपिल शर्मा बरसों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनके कॉमेडी शो जबरदस्त तरीके से हिट रहते हैं। करीब पिछले दो साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 12:28:18

कपिल को भारी पड़े ‘बाबूराव’, फिरोज नाडियाडवाला ने शो और नेटफ्लिक्स को भेजा नोटिस, मांगा 25 करोड़ का मुआवजा और…

कॉमेडियन कपिल शर्मा बरसों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनके कॉमेडी शो जबरदस्त तरीके से हिट रहते हैं। करीब पिछले दो साल से वे टीवी के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए शो कर रहे हैं। अभी उनका ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ नेटफ्लिक्स पर चल रहा है और इसके तीसरे सीजन का अंतिम पड़ाव आ गया है। आज शनिवार (20 सितंबर) को इसका अंतिम एपिसोड आएगा। हालांकि इससे पहले शो कानूनी पचड़े में फंस गया है। मशहूर सेलिब्रिटी वकील सना रईस ने दिग्गज प्रोड्यूसर फिरोज ए नाडियाडवाला की तरफ से नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा है।

इसमें आरोप लगाया है कि शो में उनकी फिल्म के पॉपुलर किरदार को दिखाया गया। वो भी बिना किसी अनुमति के यूज किया गया। ये ना केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि कमर्शियल रूप में की गई चोरी है। फिरोज ने 25 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है, जो नोटिस मिलने के 2 दिन के अंदर चुकाना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो सिविल और क्रिमिनल केस चलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने 24 घंटे के अंदर माफी की भी मांग की है। सना ने नोटिस में लिखा, “बौद्धिक संपदा कोई मामूली चीज नहीं है। ये क्रिएटिविटी की जान होती है।

मेरे मुवक्किल की फिल्म के आइकॉनिक किरदार को बिना अनुमति के इस्तेमाल किया गया। ये पूरा मामला 'हेरा फेरी' फिल्म के फेमस किरदार ‘बाबूराव’ से जुड़ा हुआ है।” नेटफ्लिक्स ने हाल ही में एक प्रोमो जारी किया था, जिसमें कॉमेडियन कीकू शारदा ‘बाबूराव’ के किरदार के लुक में नजर आते हैं। वो ना केवल लुक को कॉपी किए हुए हैं बल्कि बात करने का तरीका और हुलिया भी हूबहू बनाया हुआ है। उसे बिना परमिशन लिए व्यवसाय के तौर पर पेश किया गया है।

कपिल शर्मा के लिए मुश्किलों भरा रहा है पिछला कुछ समय

बता दें कि फिरोज भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और निर्माता हैं, जिनका हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान रहा है। फिरोज ने अपने करिअर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक ‘झूठ सच’ मूवी से की थी। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण भी किया। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्में बनाई है, जिनमें ‘वेलकम’, ‘वेलकम बैक’, ‘आरक्षण’, ‘फूल एंड फाइनल’, ‘आवारा पागल दीवाना’ जैसी फिल्में शुमार है। बता दें कपिल के लिए पिछला कुछ वक्त अच्छा नहीं रहा है।

हाल ही कपिल को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने चेतावनी दी थी। शो में कपिल ने बॉम्बे और बंबई शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस पर MNS का कहना है इनकी जगह मुंबई का इस्तेमाल करना चाहिए, वरना प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले कपिल के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट पर दो बार फायरिंग हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह