न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कान फिल्मोत्सव में गाय बनी चर्चा का विषय

74वें कान फिल्मोत्सव में इस बार गाय पर आधारित 93 मिनट का एक वृत्तचित्र चर्चा का विषय बना हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 4:53:20

 कान फिल्मोत्सव में गाय बनी चर्चा का विषय

74वें कान फिल्मोत्सव में इस बार गाय पर आधारित 93 मिनट का एक वृत्तचित्र चर्चा का विषय बना हुआ है।

‘काउ’ शीर्षक के तहत बने इस वृत्तचित्र में दुनिया को एक गाय के नजरिए से देखने की कोशिश की गई है। इसका निर्देशन ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्मकार और ब्रितानी नागरिक एंड्रिया अर्नोल्ड ने किया है। इसे बनाने में उन्हें सात साल का समय लगा। फिल्मकार के बताया कि फिल्म के संपादन में तीन साल का समय लगा क्योंकि वह अन्य परियोजनाओं पर भी काम कर रही थीं।

ब्रितानी फिल्मकार अर्नोल्ड तीन बार ‘कान जूरी पुरस्कार’ जीत चुकी हैं। उन्हें ‘रेड रोड’ (2006), ‘फिश टैंक’(2009) और ‘अमेरिकन हनी’ (2016) के लिए पुरस्कृत किया गया। उन्होंने लघु फिल्म ‘वास्प’ के लिए 2005 में अकादमी पुरस्कार जीता था।

‘काउ’ में खेत में चरने वाली एक गाय पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसमें उसका जीवन चक्र दिखाया गया है।

अर्नोल्ड ने कहा, 'यह वास्तविकता की कहानी है, यह दूध देने वाली एक गाय की कहानी है और यह उस सेवा के लिए श्रद्धांजलि है, जो वह हमें देती है। जब मैं हमारी गाय लूमा को देखती हूं, तो मैं उसके जरिए पूरी दुनिया को देखती हूं।'

‘अमेजन प्राइम’ की सीरीज ‘ट्रांसपेरेंट’ की कई कड़ियों और ‘एचबीओ’ कार्यक्रम ‘बिग लिटिल लाइज’ के दूसरे सीजन का निर्देशन करने वाली अर्नोल्ड ने ‘काउ’ के प्रीमियर के बाद कहा, ‘‘हम अक्सर गाय को एक समूह के रूप में देखते हैं। मैं उसे एक अकेले पशु के रूप में देखना चाहती थी।’’

उन्होंने कहा कि ‘काउ’ के माध्यम से उन्होंने प्रकृति के प्रति लोगों की धारणा को बदलने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा, 'हमें असलियत से डर लगता है। मैं असलियत दिखाना चाहती थी और देखना चाहती थी कि ऐसा करना कैसा लगता है। इस फिल्म का मकसद लोगों को ऐसे जीव की चेतना से जोड़ना है, जो मनुष्य नहीं है।'

(भाषा)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे

‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी

तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये

आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका