न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग खत्म, जैकी की पत्नी ने बताई डील की बात जिससे बदली किस्मत!

एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 8:45:57

2 News : ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग खत्म, जैकी की पत्नी ने बताई डील की बात जिससे बदली किस्मत!

एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वरुण और जान्हवी इससे पहले साल 2023 में रिलीज हुई ‘बवाल’ फिल्म में साथ काम कर चुके हैं और दर्शकों ने इस जोड़ी पर भरपूर प्यार लुटाया था। बहरहाल उनकी नई फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान हैं। यह 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। शूटिंग के दौरान वरुण-जान्हवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग खत्म होने की खबर और सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने फैंस में उत्साह और बढ़ा दिया है। वरुण ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट साझा की हैं उसमें सेट से तस्वीरें शामिल हैं, जिनमें कलाकार और टीम के सदस्य नजर आ रहे हैं। शशांक के साथ पहले भी काम कर चुके वरुण का सेट पर खुशमिजाज अंदाज साफ झलक रहा है। फोटो में उन्होंने एक बड़ी मुस्कान के साथ शायरी लिखी, जो फिल्म की हल्की-फुल्की कॉमेडी ड्रामा थीम के बारे में बताती है।

धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया, जिसमें वरुण हाथ जोड़कर बड़े ही जॉली मूड में दिख रहे हैं। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट ने सेट पर एक साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई, जिसमें सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल भी शामिल हैं। वरुण ने शूटिंग के कई पीछे के पलों की फोटो शेयर कीं, जिनमें शशांक और निर्माता करण जौहर भी दिखाई दिए।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सामना 'कांतारा : चैप्टर 1' से होगा, जो उसी दिन थिएटर्स में दस्तक देगी। वरुण की पिछली फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई ‘बेबी जॉन’ थी। इस एक्शन मूवी से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इसने पूरी तरह निराश किया। दूसरी ओर, जान्हवी की फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसमें जान्हवी के अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं।

जैकी और आयशा ने करीब 20 साल पहले सोनी एंटरटेनमेंट टीवी में खरीदी थी हिस्सेदारी

जग्गू दादा के नाम से मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ करीब चार दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन पर फैंस ने बेइंतेहा प्यार लुटाया है। वे अपने स्पेशल स्टाइल के चलते आज भी हरदिल अजीज बने हुए हैं। इन दिनों जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ छाए हुए हैं। इस बीच जैकी की पत्नी आयशा श्रॉफ ने एक बिजनेस डील के बारे में बताया है, जिसने उनकी किस्मत बदल डाली थी। आयशा ने हाल ही में जीरोधा के साथ एक बातचीत में डील के बारे में बताया।

लगभग 20 साल पहले जब सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन भारत में लॉन्च हो रहा था, तब जैकी और आयशा ने मिलकर इसमें हिस्सेदारी खरीदी थी। आयशा ने बताया कि यह मेरा पहला अनुभव था, जब मैं एक बड़ी कॉर्पोरेट दुनिया का हिस्सा बनीं। हमारी 7 लोगों की टीम में हर किसी के पास अलग-अलग हुनर था लेकिन फिर भी सोनी के साथ जुडने के लिए हमें एक साल तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी, जिसकी बदौलत हमारा 1 लाख रुपया 15 सालों में बढ़कर 100 करोड़ रुपए हो गया था। सोनी के साथ डील फाइनल करने के लिए मैंने एक खास रणनीति बनाई।

मैंने जैकी को सलाह दी कि एक बड़ी बॉलीवुड पार्टी रखिए, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के नामी सितारों को बुलाया गया। यह पार्टी मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित RG क्लब में हुई और सुबह 6 बजे तक चली। इस पार्टी का असर इतना हुआ कि अगली सुबह लॉस एंजिल्स से सोनी के एक अधिकारी का फोन आया और अगले ही दिन डील साइन हो गई। उल्लेखनीय है कि जैकी-आयशा ने उनकी फिल्म ‘बूम’ के फ्लॉप होने से पहले यह डील की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी