न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादों में घिरी फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर', युद्ध के बीच मेकर्स ने लांच किया पोस्टर, फूटा जनता का गुस्सा

भारत-पाक युद्ध के बीच फिल्म ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर लॉन्च हुआ, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया और मेकर्स को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 8:14:57

विवादों में घिरी फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर', युद्ध के बीच मेकर्स ने लांच किया पोस्टर, फूटा जनता का गुस्सा

साल 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म 'उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म ने न केवल देशभक्ति की भावना को फिर से जगाया बल्कि विक्की कौशल के करियर को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इसके बाद भारत-पाकिस्तान की सैन्य पृष्ठभूमि पर आधारित कई फिल्मों को दर्शकों से भरपूर सराहना मिली। अब, वर्ष 2025 में जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं, तब एक नई फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की घोषणा ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवाद खड़ा कर दिया है।

'ऑपरेशन सिंदूर' का पहला पोस्टर और उस पर उठे सवाल

मीडिया में चर्चा है कि कई फिल्ममेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शीर्षक के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि किसे अधिकार मिलेगा, इसका स्पष्ट जवाब अब तक सामने नहीं आया है। इसी बीच, निर्देशक उत्तम माहेश्वरी और नितिन कुमार गुप्ता ने इस नाम पर आधारित फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का निर्माण निकी विकी भगनानी फिल्म्स और द कॉन्टेंट इंजीनियर मिलकर कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर भी हाल ही में जारी किया गया, जिससे बवाल मच गया।

पोस्टर में एक भारतीय महिला सैनिक को युद्ध के बैकग्राउंड में बंदूक थामे खड़ा दिखाया गया है। इसके ऊपर “भारत माता की जय” और फिल्म का शीर्षक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अंकित है। हालांकि, जनता को इस संवेदनशील समय में फिल्म का पोस्टर जारी किया जाना पसंद नहीं आया और कई लोगों ने इसे मौके का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश बताया।

जनता का फूटा गुस्सा – "AI पोस्टर से युद्ध को भुनाने की कोशिश"

पोस्टर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। एक यूजर ने लिखा, "AI से बना पोस्टर और जंग को भुनाने की कोशिश – यह नीचता की हद है।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "खुद का और अपने देश का मज़ाक मत बनाओ।" कई लोगों ने बॉलीवुड पर हर संवेदनशील स्थिति को पैसों में बदलने का आरोप लगाते हुए जमकर लताड़ लगाई।

'जंग खत्म भी नहीं हुई और फिल्म लॉन्च कर दी!'

लोगों की भावनाएं इस बात को लेकर आहत हैं कि जब वास्तविक युद्ध की स्थिति अब भी कायम है, ऐसे में फिल्म की घोषणा करना बेहद असंवेदनशील और बाज़ारू हरकत है। एक यूजर ने लिखा, "शर्म आनी चाहिए तुम्हें और पूरे इंडस्ट्री को। अभी ऑपरेशन सिंदूर खत्म भी नहीं हुआ और तुमने मुनाफा कमाने के लिए फिल्म का ऐलान कर दिया।"

कुछ यूजर्स ने इसे "प्रोडक्शन के लिए पैसा खींचने की चाल" तक करार दिया और कहा कि इस तरह की रणनीति फिल्म इंडस्ट्री की छवि को नुकसान पहुंचा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ