न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इनके खिलाफ अपमानजक पोस्ट करने पर फंसे ‘रामू’, रुपाली ने सौतेली बेटी पर किया 50 करोड़ का मानहानि केस

मशहूर फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा मुश्किल में फंस गए हैं। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे राज्य मंत्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Nov 2024 11:58:09

2 News : इनके खिलाफ अपमानजक पोस्ट करने पर फंसे ‘रामू’, रुपाली ने सौतेली बेटी पर किया 50 करोड़ का मानहानि केस

मशहूर फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा (62) मुश्किल में फंस गए हैं। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे राज्य मंत्री नारा लोकेश और उनकी पत्नी ब्राह्मणी के खिलाफ कथित अपमानजनक पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिछले साल नायडू और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर तेलुगु देशम पार्टी (TDP) नेता रामलिंगम ने मद्दीपाडु थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

‘रामू’ ने अपनी फिल्म ‘व्यूहम’ के प्रचार के तहत सोशल मीडिया पर यह कमेंट किया था। बता दें फिल्म साल 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु और उसके बाद उनके बेटे वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के गठन की घटनाओं को दिखाती है। यह फिल्म पिछले साल के अंत में आंध्रप्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान रिलीज हुई थी।

उल्लेखनीय है कि वर्मा, नायडू के आलोचक रहे हैं। वर्मा ने TDP के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव और लक्ष्मी पार्वती के प्रेम और विवाह पर ‘लक्ष्मी एनटीआर’ फिल्म बनाई थी। इसमें NTR के दामाद चंद्रबाबू नायडू की विवादित भूमिका दिखाई गई थी। वर्मा ने कथित तौर पर नायडू, लोकेश और अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण के खिलाफ कई मौकों पर अपमानजनक कमेंट किए थे।

ram gopal varma,director ram gopal varma,ramu objectionable comments,chandrababu naidu,andhra pradesh,rupali ganguly,anupama,esha varma

ईशा वर्मा के निराधार दावों की वजह से रुपाली की इमेज खराब हो रही है : वकील

मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाओं में हैं। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने रुपाली के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। ईशा रोजाना एक के बाद एक आरोप लगा रही हैं। इन सबसे परेशान होकर रुपाली ने अब उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। रुपाली ने ईशा के खिलाफ मानहानि का केस किया है। साथ में 50 करोड़ का मुआवजा भी मांगा है। रुपाली की वकील सना रईस ने बताया कि एक्ट्रेस की तरफ से ईशा के खिलाफ मानहानि का नोटिस जारी किया गया है।

वकील ने कहा कि हमने रुपाली की सौतेली बेटी पर झूठे आरोप और नुकसान पहुंचाने वाले बयानों के जवाब में मानहानि का नोटिस जारी किया है। रुपाली दिखावे की रणनीति करने वालों के खिलाफ दृढ़ता से खड़ी हैं। अपनी सुरक्षा के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। इन निराधार दावों की वजह से रुपाली की इमेज खराब हो रही है। ईशा का मोटिव रुपाली की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है।

इस तरह की हरकतों की वजह से ना सिर्फ रुपाली इमोशनली परेशान हुई हैं बल्कि उनकी इमेज भी गलत तरह से खराब हुई है। रुपाली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ईशा की पोस्ट और कमेंट्स को लेकर शॉक्ड थीं। रुपाली के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल हुआ है। उनकी गरिमा को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इन आरोपों से परेशान होने के बावजूद उन्होंने काम जारी रखा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री