Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिनव कश्यप का बड़ा खुलासा - 'सलमान खान गंदे इंसान और गुंडे हैं', फैमिली और इंडस्ट्री पर भी किया हमला

फिल्ममेकर अभिनव कश्यप ने सलमान खान को लेकर दिए विवादित बयान, कहा सलमान गंदे इंसान और गुंडे हैं, एक्टिंग में नहीं है रुचि, दबंग फिल्म पर काम के अनुभव साझा किए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 11:22:36

अभिनव कश्यप का बड़ा खुलासा - 'सलमान खान गंदे इंसान और गुंडे हैं', फैमिली और इंडस्ट्री पर भी किया हमला

फिल्ममेकर अभिनव कश्यप ने सलमान खान के बारे में कई विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि सलमान खान गंदे इंसान हैं और गुंडे की तरह बर्ताव करते हैं। साथ ही अभिनव ने यह भी बताया कि सलमान खान एक्टिंग में कोई रुचि नहीं रखते और सिर्फ सेलिब्रिटी की पावर और फेम पर ध्यान देते हैं। अभिनव कश्यप ने सलमान के साथ फिल्म ‘दबंग’ पर काम किया था।

सलमान खान को लेकर अभिनव कश्यप की खुली बात

स्क्रीन संग बातचीत में अभिनव ने कहा, “सलमान कभी भी एक्टिंग या प्रोजेक्ट में पूरी तरह शामिल नहीं होते। पिछले 25 सालों से वो बस काम पर आते हैं जैसे कोई एहसान कर रहे हों। उन्हें एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। दबंग फिल्म से पहले मुझे उनके इस स्वभाव का पता नहीं था। वो बदतमीज और गंदे इंसान हैं।”

फैमिली और बॉलीवुड सिस्टम पर भी निशाना


अभिनव ने सलमान की फैमिली और बॉलीवुड में स्टार सिस्टम को लेकर भी तीखी टिप्पणियां की। उन्होंने कहा, “सलमान खान बॉलीवुड के स्टार सिस्टम के पापा हैं। ये फिल्म फैमिली 50 सालों से इंडस्ट्री में है और सलमान इसे आगे बढ़ा रहे हैं। ये लोग पूरी प्रक्रिया को कंट्रोल करते हैं और अगर आप उनकी बातों से सहमत नहीं होते, तो आपके पीछे पड़ जाते हैं।”
फिल्म ‘दबंग’ का संक्षिप्त विवरण

अभिनव कश्यप ने फिल्म ‘दबंग’ का निर्देशन किया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मलाइका अरोड़ा ने इस फिल्म में आइटम नंबर किया था। अरबाज खान ने इसे प्रोड्यूस किया था। सोनू सूद विलेन के रोल में थे। फिल्म में डिंपल कपाड़िया, ओम पुरी, अनुपम खेर और महेश मांजरेकर जैसे कलाकार भी थे।

फिल्म की लोकप्रियता के कारण इसके दो और पार्ट भी बनाए गए। पहला पार्ट 2012 में और दूसरा पार्ट 2019 में रिलीज हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका