न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘फाइटर’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में ऑल ब्लैक लुक में दिखे ऋतिक, दीपिका व अनिल, इस अंदाज में पहुंचे शाहरुख

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ आज गुरुवार (25 जनवरी) को रिलीज हो गई। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 10:55:51

‘फाइटर’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में ऑल ब्लैक लुक में दिखे ऋतिक, दीपिका व अनिल, इस अंदाज में पहुंचे शाहरुख

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ आज गुरुवार (25 जनवरी) को रिलीज हो गई। इसके पोस्टर, टीजर और ट्रेलर देखने के बाद फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आया। अब देखना ये है कि फिल्म कितने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाती है। फिल्म में देशभक्ति का फ्लेवर है और इसे ठीक गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह इस साल की पहली बड़ी हिट फिल्म रहेगी।

इसके अलावा तीनों दिग्गज स्टार ऋतिक, दीपिका और अनिल की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है, जो फिल्म के लिए प्लस पॉइंट साबित होगा। बहरहाल बुधवार (24 जनवरी) की रात फिल्म की दिल्ली में IFS ऑफिसर्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर ने भी शिरकत की। इस मौके पर वे एक साथ ऑल-ब्लैक आउटफिट में पैपराजी को पोज देते नजर आए। इस दौरान ऋतिक ने ब्लैक टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई थी।

दीपिका ओवरसाइज ब्लैक कोट-पैंट में दिखीं। इससे पहले ऋतिक और दीपिका को मुंबई से दिल्ली रवाना होने से पहले कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों बात करते और फोटो क्लिक कराते दिखे। बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर ‘वॉर’ और ‘पठान’ फेम सिद्धार्थ आनंद हैं। इसमें करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, संजीव जयसवाल, ऋषभ साहनी और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका है।

fighter movie,special screening,Hrithik Roshan,deepika padukone,anil kapoor,in all black look,shahrukh khan,siddharth anand,sussane khan,saba azad

शाहरुख खान ने रोल्स रॉयस कार के साथ मारी एंट्री, ये सितारे भी आए नजर

बता दें कि ‘फाइटर’ बॉलीवुड की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। यह लड़ाकू आईएएफ एविएटरों की कहानी बताती है, जो बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों से लड़ने की पूरी कोशिश करते हैं। 'फाइटर' का रन टाइम 2 घंटे 46 मिनट है। स्क्रीनिंग में फिल्म की कास्ट, उनके परिवार वाले और सुपरस्टार शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए।‘किंग खान’ ने यशराज फिल्म्स स्टूडियो में कड़ी सुरक्षा के साथ अपनी लग्जरी कार रोल्स रॉयस के साथ एंट्री मारी।

शाहरुख की एंट्री ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। स्क्रीनिंग में ऋतिक के पिता मशहूर फिल्ममेकर राकेश रोशन, सबा आजाद, आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर, जाएद खान और ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी अपने बेटों रिहान और रिदान के साथ नजर आईं। ऋतिक को गर्लफ्रेंड सबा, बहन सुनैना व चचेरी बहन पश्मीना के साथ एक ही कार में आते देखा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम