न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फवाद खान इस हसीना के साथ बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे, करिश्मा सहित इन हस्तियों से मिलीं हिना, Video देखें

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें भारत में भी खूब पसंद किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Sep 2024 8:02:44

2 News : फवाद खान इस हसीना के साथ बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे, करिश्मा सहित इन हस्तियों से मिलीं हिना, Video देखें

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें भारत में भी खूब पसंद किया जाता है। हालांकि पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स पर बैन लगने के बाद वे अभी तक किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं। अब जल्द ही उनकी वापसी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि फवाद को ‘जवान’ फेम एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा के साथ कास्ट किया जा रहा है। दोनों एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आ सकते हैं। फिल्म के सपोर्टिंग एक्टर्स को कास्ट नहीं किया गया है।

फिल्म अभी बेहद शुरुआती स्टेज पर है, जहां पेपर वर्क पूरा किया गया है। फवाद और रिद्धि को लव इंटरेस्ट का रोल निभाने के लिए फाइनल कर लिया गया है। अभी तक न तो प्रोजेक्ट का नाम रिवील हुआ है और न ही डायरेक्टर का नाम सामने आया है। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अभी शुरू नहीं हो पाई है, क्योंकि दोनों ही एक्टर का शेड्यूल अभी बिजी है। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इससे पहले खबर आई थी कि फवाद की जोड़ी वाणी कपूर के साथ बनी है।

फिल्म की कहानी मोहब्बत में धोखा खाए दो लोगों पर आधारित है, जो किस्मत से एक-दूसरे से मिलते हैं। बुरे वक्त में एक-दूसरे की मदद करते हैं और इसी दौरान एक-दूजे के प्यार में पड़ जाते हैं। बता दें कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अनुष्का शर्मा के साथ काम करने के बाद अब फवाद फिर किसी बॉलीवुड हसीना के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। फवाद ने साल 2014 में सोनम कपूर के साथ फिल्म 'खूबसूरत' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था।

कैंसर से लड़ रहीं हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो व तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कुछ महीनों पहले जानकारी दी थी कि वे ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। यह खबर सामने आते ही फैंस का दिल टूट गया। वे तब से हिना के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हिना ने इतनी गंभीर बीमारी के बावजूद हिम्मत नहीं हारी है और पूरी तरह से जिंदादिली के साथ इसे हराने में लगी हुई हैं। इलाज के बीच हिना लगातार काम कर रही हैं।

हाल ही में हिना को एक इवेंट में देखा गया। इसका एक वीडियो हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में हिना अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, एक्ट्रेस अनन्या पांडे और करिश्मा कपूर से मुलाकात करती दिख रही हैं। हिना ने इंस्टा स्टोरी पर यह वीडियो शेयर किया। हिना गुलाबी रंग का कश्मीरी सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

क्लिप की शुरुआत में हिना, करिश्मा को गले लगाती हैं। इसके बाद नव्या नजर आती हैं जो हिना को नमस्ते करती हैं। आखिर में हिना, अनन्या से मिलती हैं। हिना ने कैप्शन में लिखा, “इतना प्यार, हर कोई गर्मजोशी से मिला। अच्छा लगा।” हिना ने इसके अलावा इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री