न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘दंगल गर्ल’ फातिमा ने बताए कास्टिंग काउच के किस्से, सैफ को ट्रॉल करने पर बहन ने ऐसे किया बचाव

‘दंगल गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (33) अब तक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Jan 2025 1:04:42

2 News : ‘दंगल गर्ल’ फातिमा ने बताए कास्टिंग काउच के किस्से, सैफ को ट्रॉल करने पर बहन ने ऐसे किया बचाव

‘दंगल गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (33) अब तक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। इस बीच फातिमा ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच और ऑडिशन के नाम पर होने वाले स्कैम्स के बारे में बात की और बताया कि कैसे नए कलाकारों को फिल्मों के नाम पर तरह-तरह से ठगा जाता है। फातिमा ने ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि एक कास्टिंग एजेंट ने मुझसे पूछा-तुम सब करने के लिए तैयार रहोगी, है ना? मैंने जवाब में उससे कहा कि मैं रोल के लिए कड़ी मेहनत करूंगी और इस भूमिका के लिए जो भी जरूरी होगा, वो करूंगी।

लेकिन वो लगातार यही कहता रहा और मैं उसके सामने बेवकूफ जैसे जवाब देती रही, क्योंकि मैं ये देखना चाहती थी कि वो कितना नीचे गिर सकता है। इसके बाद फातिमा ने एक और किस्सा शेयर करते हुए कहा कि हम हैदराबाद में एक कमरे में थे और फिल्म के निर्माता इस बारे में पूरी तरह से खुलकर बात कर रहे थे। वो ये संकेत दे रहे थे कि आपको लोगों से मिलना होगा। वो इसे सीधे तौर पर तो नहीं कहेंगे कि उनका क्या मतलब है, लेकिन इशारे-इशारे में बोल देते हैं। हालांकि हर कोई ऐसा नहीं होता।

इसी के साथ फातिमा ने न्यू कमर्स के साथ ऑडिशन के नाम पर होने वाली ठगी पर भी खुलकर बात की। फातिमा ने कहा कि इंडस्ट्री में जो लोग नए-नए आते हैं, मासूम होते हैं, उन्हें इंडस्ट्री के बारे में कुछ पता नहीं होता, उनकी मासूमियत का फायदा उठाया जाता है। क्या है ना मुंबई के आराम नगर में 5-6 स्टूडियो हैं, जहां अक्सर ऑडिशन होते रहते हैं। जब आप ऐसी जगह में ऑडिशन के लिए जाते हैं तो पता चलता है कि ऑडिशन कहीं और हो रहा है।

छोटी सी कम्यूनिटी बन जाती है। लोग एक-दूसरे को बताते हैं कि कहां ऑडिशन हो रहे हैं। लेकिन जब आप वहां जाते हैं तो कुछ एजेंट होते हैं, जिनके जाल में नादान लोग फंस जाते हैं। बता दें सना ने ‘दंगल’ के साथ ‘लूडो’, ‘धक धक’, ‘अजीब दास्तां’, ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। फातिमा ने कमल हासन की फिल्म ‘चाची 420’ में बाल कलाकार का रोल किया था।

fatima sana shaikh,actress fatima sana shaikh,fatima casting couch,fatima fraud,dangal movie,saif ali khan,saba pataudi,saif saba

सैफ की बहन सबा पटौदी ने इंस्टा स्टोरी पर री शेयर की पोस्ट

पिछले दिनों एक शख्स ने एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर चाकू से कई वार किए थे। इसके बाद सैफ को 5 दिन अस्पताल में रहना पड़ा। हाल ही उन्हें अपने बांद्रा स्थित घर के बाहर वॉक करते हुए देखा गया। सैफ ने फैंस का अभिवादन किया। यह वीडियो वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर सैफ को ट्रॉल किया जा रहा है।

अब सैफ की बहन सबा पटौदी ने आलोचकों को निशाने पर लेते हुए भाई का बचाव किया है। सबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट री-शेयर की है। इसमें लिखा है, “खुद को एकजुट करें। डॉक्टर ने कारण बताया था क्योंकि लोग सैफ की रिकवरी को जल्दी बता रहे हैं।” इस पोस्ट के साथ में सबा ने नीचे एक लाइन लिखी है जिसमें उन्होंने ‘तस्वीर पर क्लिक करें और पूरा कैप्शन पढ़ें’ लिखा है।

कैप्शन में लिखा है, “कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक कृष्णमूर्ति ने सैफ अली खान के 5 दिन में स्वस्थ होने पर शक को खारिज कर दिया है। डॉक्टर ने अपनी 78 वर्षीय मां का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्पाइनल सर्जरी के बाद चलती हुई नजर आ रही हैं।” वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, “जिन लोगों की कार्डियक बाईपास सर्जरी हुई है, वह तीसरे या चौथे दिन सीढ़ियां चढ़ लेते हैं। खुद को एकजुट करें।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री