न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Sad News : दिवंगत एक्टर फारूक शेख की पत्नी का निधन, ‘कंगुवा’ से जुड़ी इस हस्ती ने भी दुनिया से ली विदाई

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर दिवंगत एक्टर फारूक शेख की पत्नी रूपा जैन ने दुनिया को अलविदा कह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Oct 2024 12:45:59

2 Sad News : दिवंगत एक्टर फारूक शेख की पत्नी का निधन, ‘कंगुवा’ से जुड़ी इस हस्ती ने भी दुनिया से ली विदाई

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर दिवंगत एक्टर फारूक शेख की पत्नी रूपा जैन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग दुख व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति के लिए दुआ मांग रहे हैं। फारूक और रूपा के सबसे करीबी दोस्तों में से एक गुजरे जमाने की एक्ट्रेस शबाना आजमी को मंगलवार (29 अक्टूबर) को ये दुखद खबर मिली। शबाना ने जूम से बात करते हुए कहा कि फारूक और रूपा कॉलेज के समय से मेरे सबसे करीबी दोस्त थे। हम सभी जानते थे कि वे एक-दूसरे से बेहद गहराई से जुड़े हुए थे।

मुझे नहीं लगता कि रूपा कभी फारूक की अचानक हुई मौत से उबर पाई थी। वह अपनी दो बेटियों की देखभाल करने के लिए हरसंभव प्रयास करती रही। जीवनसाथी को खोने के गम ने रूपा का पीछा कभी नहीं छोड़ा। करीबी दोस्तों का कहना है कि वह इस उम्मीद में अपने अकेलेपन के खत्म होने का इंतजार कर रही थीं कि एक दिन वह भी अपने पति के साथ दूसरी दुनिया के सफर में शामिल हो जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि फारूक और रूपा तब एक-दूसरे से मिले थे जब वे दोनों मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में थिएटर में एक्टिव थे। शादी से पहले उन्होंने 9 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों की दो बेटियां सना और शाइस्ता हैं। बता दें कि साल 28 दिसंबर 2013 को फारूक का 65 साल की उम्र में दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। फारूक छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए मशहूर फिल्म एडिटर निषाद यूसुफ

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जाने-माने फिल्म एडिटर निषाद यूसुफ कोच्चि में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। वे 43 साल के थे। बुधवार (30 अक्टूबर) को पुलिस ने निषाद के पार्थिव शरीर को बरामद किया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। केरल के फिल्म कर्मचारी महासंघ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, “जाने माने फिल्म एडिटर निषाद यूसुफ का निधन हो गया।

आज सुबह कोच्चि के पनमपल्ली नगर में एक फ्लैट में उनका शव मिला। वे हरिपद के मूल निवासी थे। साल 2022 में उन्हें फिल्म ‘थल्लूमाला’ के काम के लिए बेस्ट छायाकार का राज्य पुरस्कार मिला था। यूसुफ ने पिछले कुछ सालों में अंडा’, ‘थल्लूमाला’, ‘वन’ जैसी कई फिल्मों को एडिट किया है। सूर्या की आगामी मच अवेटेड फिल्म ‘कंगुवा’ से भी वे जुड़े हुए थे।

इसके अलावा उनके पास कुछ और प्रोजेक्ट भी थे, जिनमें सूर्या की फिल्म ‘सूर्या 45’, ममूटी की ‘बजूका’, मोहनलाल की ‘एल360’ शामिल हैं। यूसुफ के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा व एक बेटी हैं। यूसुफ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट 28 अक्टूबर की थी। इसमें उन्होंने ‘कंगुवा’ के एक प्रमोशन इवेंट से फिल्ममेकर शिवा और सूर्या के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। वे तीनों खुश और उत्साहित दिख रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री