न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृषि कानून वापसी : सोनू-तापसी सहित इन सितारों ने जताई खुशी, कंगना ने कसा तंज, जावेद अख्तर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीन कृषि कानून बिलों को वापस लेने की घोषणा की। सोशल मीडिया पर बॅालीवुड के कई सेलेब्स ने इसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 2:42:11

कृषि कानून वापसी : सोनू-तापसी सहित इन सितारों ने जताई खुशी, कंगना ने कसा तंज, जावेद अख्तर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीन कृषि कानून बिलों को वापस लेने की घोषणा की। सोशल मीडिया पर बॅालीवुड के कई सेलेब्स ने इसे दिल्ली बॅार्डर पर जारी किसानों के संघर्ष की जीत बताया है। सोनू सूद ने कहा कि किसान वापस अपने खेतों में आएगे, देश के खेत फिर से लहलहाएंगे, धन्यवाद नरेंद्र मोदीजी। इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश पर्व और भी ऐतिहासिक हो गया। जय जवान जय किसान। ऋचा चड्ढा ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि जीत गए आप। आप की जीत में सबकी जीत है।

तापसी पन्नू ने ट्विटर पर तीन कृषि कानून बिल की वापसी की खबर को शेयर करते हुए बोला कि इसके साथ सभी को गुरु नानक पर्व की बधाई। दीया मिर्जा ने लिखा, जय किसान। अमीषा पटेल ने लिखा कि नरेंद्र मोदी का शुक्रिया, गुरु पर्व के मौके पर बेस्ट गिफ्ट मिला है। हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा-आखिरकार जीत अपनी हुई, सारे किसान लोगों को बहुत-बहुत बधाई। गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व का बड़ा तोहफा। हैप्पी गुरुपर्व।

farms law repeal,kangana ranaut,sonu sood,taapsee pannu,javed akhtar,bollywood news in hindi

...तो यह एक जिदाही राष्ट्र है : कंगना रनौत

कंगना ने कृषि कानूनों की वापसी को दुखद और शर्मनाक बताते हुए अनुष्का शांडिल्य की पोस्ट शेयर कर कहा कि मोदी सरकार का यह फैसला पूरी तरह से अनुचित है। अगर संसद में चुनी हुई सरकार के बदले सड़कों पर लोगों ने कानून बनाना शुरू कर दिया तो यह एक जिहादी राष्ट्र है। उन सभी को बधाई जो इस तरह से ये चाहते थे।

गुल पनाग ने लिखा कि नरेंद्र मोदीजी आपका आभार कृषि कानून को निरस्त करने के लिए। काश ये पहले हो जाता तो कई लोगों की जान नहीं जाती। इसे भविष्य की सरकारों के लिए एक सबक मिलेगा, कि वे सुधार लाते समय सभी हितधारकों के साथ जुड़ने के लिए साधन और इच्छाशक्ति तलाशें। और कानून बनाने वालों के लिए भी एक सबक-कि बिना चर्चा और बहस के मिनटों में कानून पारित करके विधायी प्रक्रिया को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।

farms law repeal,kangana ranaut,sonu sood,taapsee pannu,javed akhtar,bollywood news in hindi

आजादी को लेकर दिए गए बयान पर अख्तर ने साधा कंगना पर निशाना

पिछले दिनों कंगना रनौत ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 1947 में आजादी नहीं, भीख मिली थी और जो आजादी मिली है, वह वर्ष 2014 में मिली। कंगना अपने इस बयान को लेकर जमकर आलोचनाएं झेल रही हैं। अब गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अख्तर ने लिखा, "इनकी पूरी बात को अच्छी तरह से समझा जा सकता है। जिन लोगों का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था, उन्हें बुरा क्यों लगेगा अगर कोई (एक) हमारी आजादी को सिर्फ एक 'भीख' कहता है।" बता दें कि अख्तर और कंगना कानूनी लड़ाई को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं।

अख्तर ने पिछले साल नवंबर में मुंबई के एक कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि कंगना ने इंटरव्यू के दौरान उनके खिलाफ ऐसे बयान दिए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होंने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। उल्लेखनीय है कि कंगना के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई जा चुकी है। एक वेबसाइट के साथ बातचीत में कंगना ने कहा था कि कांग्रेस ब्रिटिश शासन का विस्तार है और भारत ने 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने के बाद 'वास्तविक स्वतंत्रता' हासिल की। 1947 में आजादी नहीं, भीख मिली थी और जो आजादी मिली है, वह वर्ष 2014 में मिली। कंगना ने इसके बाद महात्मा गांधी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर