न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फरहान की फिल्म ‘120 बहादुर’ का जोशीला टीजर आया सामने, इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

एक्टर व फिल्ममेकर फरहान अख्तर की हर फिल्म लोगों का ध्यान खींचती है। फरहान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Aug 2025 2:05:49

2 News : फरहान की फिल्म ‘120 बहादुर’ का जोशीला टीजर आया सामने, इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

एक्टर व फिल्ममेकर फरहान अख्तर की हर फिल्म लोगों का ध्यान खींचती है। फरहान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। यह एक रियल लाइफ बेस्ड हीरो की कहानी है। इस फिल्म में भारत के उन 120 वीरों की कहानी को दर्शाया गया है, जो साल 1962 में रेजांग ला की लड़ाई के दौरान हजारों चीनी सैनिकों के सामने अपनी जमीन पर डटे रहे। यह भारतीय सैन्य इतिहास में सबसे बहादुरी से लड़ी जाने वाली जंग में से एक है। इस बीच आज मंगलवार (5 अगस्त) को फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया। इसमें बहादुर सैनिकों की लड़ाई को बखूबी दिखाया गया है।

वे चीन से लड़ाई के लिए तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक से उनके सामने एक ऐसी मुसीबत आती है, जिसके बारे में उनको पता भी नहीं था। फरहान बोलते हैं, हम अपनी खून की आखिरी बूंद तक लड़ेंगे, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। इसके बाद दिखाया गया है कि कैसे हमारे सैनिक चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हैं। टीजर बेहतरीन है और सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया। फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें अब इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। फिल्म में फरहान ने परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाया है।

रजनीश राजी घई द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें इस फिल्म को रियलिस्टिक बनाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। इसकी शूटिंग लद्दाख की उन ऊंची पहाड़ियों पर की गई है, जहां ऑक्सीजन की कमी और तापमान का माइनस में पहुंचना आम बात है। फिल्म के एक बड़े हिस्से को 14,000 फीट की ऊंचाई पर -10 डिग्री सेल्सियस तापमान में शूट किया गया है। फरहान ने शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया पर कुछ झलकियां शेयर की थीं। गौरतलब है कि फरहान अपनी एक और फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर भी बिजी हैं। इसमें रणवीर सिंह लीड एक्टर हैं।

farhan akhtar,actor farhan akhtar,filmmaker farhan akhtar,120 bahadur,120 bahadur teaser,shanawas,prem nazir,shanawas prem nazir,shanawas death

फेमस एक्टर प्रेम नजीर के बेटे शनावास का 70 साल की उम्र में निधन

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मलयालम अभिनेता और फेमस एक्टर प्रेम नजीर के बेटे एक्टर शनावास का सोमवार (4 अगस्त) रात अस्पताल में निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी और हार्ट संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी आयशा, बेटे अजीत खान, समीर खान और बहू हाना शामिल हैं। शनावास के निधन से उनके फैंस सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शनावास का जन्म तिरुवनंतपुरम में हुआ था। उन्होंने चिरियिनकीझु इंग्लिश मीडियम स्कूल और मॉन्टफोर्ट स्कूल (येरकाउड) से प्राथमिक शिक्षा ली।

बाद में चेन्नई के न्यू कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में मास्टर डिग्री हासिल की। शनावास ने साल 1981 में 'प्रेमा गीतंगल' फिल्म से करिअर शुरू किया। फिर 'मजानिलावु', 'ईयुगम', 'मनियारा', 'नीलगिरि', 'गर्भश्रीमन' और 'जाकरियायुदे गर्भिणिकल' जैसी कई मलयालम फिल्मों में काम किया। उन्हें तमिल फिल्मों में भी मौका मिला। उनकी आखिरी फिल्म साल 2022 में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ 'जना गण मन' थी। शनावास ने 'शंखुमुखम', 'वेलुथु कैटरीना', 'कदामथथु कथनार' और 'सत्यमेव जयते' जैसे कई सीरियल में काम किया। शनावास ने कुल 96 फिल्मों में नायक से लेकर खलनायक तक विविध भूमिकाएं निभाईं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी