न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फरहान की मां हनी ईरानी के साथ हुई 12 लाख की धोखाधड़ी, प्रिया के कारण टूटी थी करिश्मा की शादी…

एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के साथ धोखाधड़ी हुई है। मुंबई पुलिस ने हनी के ड्राइवर और बांद्रा झील के पास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 3:12:17

2 News : फरहान की मां हनी ईरानी के साथ हुई 12 लाख की धोखाधड़ी, प्रिया के कारण टूटी थी करिश्मा की शादी…

एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के साथ धोखाधड़ी हुई है। मुंबई पुलिस ने हनी के ड्राइवर और बांद्रा झील के पास स्थित पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी के खिलाफ 12 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जांच के दौरान फरहान की मैनेजर को पता चला कि ड्राइवर 35 लीटर की टंकी वाली गाड़ी में 62 लीटर के पेट्रोल का आंकड़ा दिखा रहा था और जो गाड़ी 7 साल पहले ही बेच दी गई थी उसमें भी पेट्रोल भरवाने के पैसे दिखाए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर नरेश सिंह (35) पर आरोप है कि उसने फरहान के नाम पर जारी कार्ड का इस्तेमाल कर हनी की गाड़ियों में पेट्रोल भरवाया।

ड्राइवर पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वाइप करता था और वहां का कर्मचारी अरुण सिंह (52) उसे कैश लौटा देता था, जिसमें से वह अपना हिस्सा काट लेता था। इस 1 अक्टूबर को हनी की मैनेजर दिया भाटिया ने बांद्रा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि ड्राइवर और पंप कर्मचारी ने मिलकर लगभग 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। जांच में सामने आया कि जिस कार में ड्राइवर पेट्रोल भरवाता था उसकी क्षमता 35 लीटर थी, लेकिन उसके खाते में 62 लीटर डीजल भरा हुआ दिखाया गया। जब मैनेजर ने ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और केवल एक कार्ड से पेट्रोल-डीजल भरवाने की बात कही।

बाद में साफ हुआ कि उसने फरहान के नाम पर जारी तीन कार्डों का उपयोग किया था। इतना ही नहीं, ड्राइवर ने उस गाड़ी के लिए भी तेल खरीदा था जो 7 साल पहले ही बेच दी गई थी। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि यह गड़बड़ी उसने ही की थी। ड्राइवर ने बताया कि साल 2022 में उसने फरहान के पूर्व ड्राइवर से ये कार्ड लिए थे और तब से ही वह बांद्रा झील के पास एसवी रोड पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वाइप करता था। कार्ड से ईंधन भरे बिना ही उसे कैश मिल जाता था, जो 1000 से 1500 रुपए के बीच होता था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (2) (आपराधिक विश्वासघात) 318 (4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।

farhan aktar,actor farhan akhtar,filmmaker farhan akhtar,honey irani,farhan mother,mandhira kapur,sunjay kapur,karisma kapoor,priya sachdev

संजय कपूर की बहन मंधिरा ने कहा, करिश्मा ने शादी को सफल बनाने की पूरी कोशिश की

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर स्मिथ ने अपने भाई की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और पूर्व पत्नी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बारे में खुलकर बात की है। मंधिरा ने प्रिया पर संजय और करिश्मा की शादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह करिश्मा के लिए बिल्कुल सही नहीं था। मंधिरा ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि करिश्मा ने अपने बच्चों और परिवार के लिए शादी को सफल बनाने की पूरी कोशिश की। मंधिरा ने कहा कि किसी दूसरी महिला का उस महिला की परवाह न करना, जिसने अभी-अभी बच्चा दिया है, बहुत बुरा है।

शादी को तोड़ना सही नहीं है। लोलो (करिश्मा) इसकी हकदार नहीं थीं। मंधिरा ने खुलासा किया कि कपूर परिवार, खासकर उनके दिवंगत पिता सुरिंदर कपूर, हमेशा संजय और प्रिया के रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि परिवार ने इस शादी का समर्थन नहीं किया और न्यूयॉर्क में हुई शादी में सिर्फ उनकी मां रानी कपूर ही शामिल हुई थीं। उल्लेखनीय है कि 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय संजय का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उनका अंतिम संस्कार 19 जून को दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में किया गया।

उल्लेखनीय है कि संजय की मौत के बाद से उनकी करोड़ों की संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है। संजय की पत्नी प्रिया और उनकी मां-बहन के बीच तो प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल ही रहा है वहीं इसमें करिश्मा के दोनों बच्चों ने भी अपना हिस्सा मांगा है। बता दें संजय ने करिश्मा से साल 2003 में दूसरी शादी की थी और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद संजय ने प्रिया से साल 2017 में तीसरी शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद