न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फरहान ने ‘जी ले जरा’ मूवी पर दी यह खास Update, धनश्री बोलीं-मैंने बंद किए सभी स्पोर्ट्स चैनल, हुईं ट्रॉल

फरहान अख्तर एक फिल्ममेकर और एक्टर के रूप में बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर चुके हैं। फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं क्योंकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 1:17:32

2 News : फरहान ने ‘जी ले जरा’ मूवी पर दी यह खास Update, धनश्री बोलीं-मैंने बंद किए सभी स्पोर्ट्स चैनल, हुईं ट्रॉल

फरहान अख्तर एक फिल्ममेकर और एक्टर के रूप में बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर चुके हैं। फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं क्योंकि वे लीक से हटकर होती हैं। उन्होंने अब तक जो भी फिल्में बनाई हैं वे सबका ध्यान खींचने में सफल रही हैं। फरहान ने साल 2021 में फिल्म 'जी ले जरा' का ऐलान किया था। तब फैंस में यह उम्मीद जगी थी कि उन्हें जल्द ही यह मूवी देखने को मिल जाएगी। हालांकि चार साल हो चुके हैं और अभी फिल्म की शूटिंग तक शुरू नहीं हुई। ऐसे में लोग मानने लगे हैं कि शायद फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। इस बीच फैंस के लिए एक उम्मीद की किरण जगी है।

दरअसल हाल ही में फरहान ने इस मूवी पर अपनी चुप्पी तोड़ी। फरहान ने ‘अवर स्टूपिड रिएक्शंस’ टाइटल वाले पॉडकास्ट पर बताया कि ‘जी ले जरा’ खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। मैं कहूंगा कि इसे अभी के लिए होल्ड पर रखा गया है। यह फिल्म जरूर बनेगी। स्क्रिप्ट बहुत शानदार है। इस पर पहले से काफी काम हो चुका है। मैंने लोकेशन अच्छे से पूरी तरह देख ली है, फिल्म के लिए संगीत भी रिकॉर्ड किया जा चुका है। अब बस समय की बात है कि हम इसे फिर से शुरू करें। फिल्म की कास्ट के लिए फरहान ने कहा कि इसके बारे में अब मैं कुछ नहीं कह सकता, पता नहीं वो क्या होगा और कब होगा। लेकिन क्या फिल्म बनेगी? हां, फिल्म जरूर बनेगी।

उल्लेखनीय है कि पहले फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के नाम पर मोहर लगाई गई थी। अब इसमें बदलाव होने की संभावना है क्योंकि तीनों लोकप्रिय दिग्गज एक्ट्रेस की डेट एक साथ मिलना आसान नहीं है। साल 2023 में वैरायटी से बातचीत के दौरान फरहान ने बताया था कि हमारे पास बस तारीखों को लेकर समस्या है। मुझे नहीं पता क्या हो सकता है और क्या नहीं। बहरहाल फरहान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ में बिजी हैं। इसमें फरहान लीड एक्टर भी हैं। इसके अलावा वे ‘डॉन 3’ के लिए भी सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह होंगे। इसके पहले दो पार्ट में शाहरुख खान थे।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का इस साल की शुरुआत में हो गया था तलाक

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का भले ही तलाक हो चुका है लेकिन फिर भी इस रिश्ते को लेकर खबरें चलती रहती हैं। इसका असल कारण ये है कि दोनों ही एक-दूसरे पर इशारों-इशारों में निशाना साधते रहते हैं। उनकी करीब चार साल चली शादी इस साल की शुरुआत में खत्म हो गई और दोनों की राहें जुदा हो गईं। इस बीच धनश्री की एक नए शो में एंट्री हो गई है। वह MX प्लेयर के Rise And Fall शो में हिस्सा ले रहे 16 सेलेब्स में शुमार हैं। इस शो से धनश्री का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो नयनदीप रक्षित के साथ दिखाई दे रही हैं।

इस दौरान धनश्री ने कुछ ऐसा कह दिया कि वह ट्रॉलर्स के निशाने पर आ गई हैं। प्रोमो की शुरुआत में नयनदीप कहते हैं कि वो धनश्री के साथ कोलैब कर रहे हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं, “मेरे साथ कोलैब इतना आसान नहीं है।” स्टार बनाने की बात पर धनश्री ने कहा, “क्वीन को स्टार बनने की जरूरत नहीं है और वैसे भी इंटरव्यूज की लाइन लगी पड़ी है। पैंटहाउस में जितने भी स्पोर्ट्स चैनल है न? मैंने बंद कर दिए हैं।” सोशल मीडिया यूजर्स को धनश्री की यह चैनल वाली बात नहीं जमी और वे उन्हें भली-बुरी बताने लगे।

आज भी कई लोग तलाक के लिए धनश्री को जिम्मेदार ठहराते हैं। कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट के जरिए चहल ने शादी और तलाक को लेकर काफी कुछ कहा। धनश्री ने भी दूसरे पॉडकास्ट में जाकर पलटवार किया। बता दें तलाक के बाद से ही चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ रहा है, जबकि धनश्री म्यूजिक वीडियो और दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह