न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘डॉन 3’ में शाहरुख खान नहीं, फरहान अख्तर ने दिए इस एक्टर के लिए संकेत, ‘घूमर’ का गाना रिलीज

पिछले काफी समय से डायरेक्टर फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर तरह-तरह की अपडेट सामने आ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Aug 2023 6:13:59

‘डॉन 3’ में शाहरुख खान नहीं, फरहान अख्तर ने दिए इस एक्टर के लिए संकेत, ‘घूमर’ का गाना रिलीज

पिछले काफी समय से डायरेक्टर फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर तरह-तरह की अपडेट सामने आ रही हैं। अब फरहान ने ‘डॉन 3’ की अनाउंसमेंट कर दी है। इस बार फिल्म में शाहरुख खान नहीं होंगे। फरहान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल इस बात की जानकारी दी। हालांकि फरहान ने यह खुलासा नहीं किया कि नया डॉन कौन होगा। माना जा रहा है कि रणवीर सिंह, शाहरुख की जगह लेंगे।

फरहान ने अपने अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा साल 1978 में सलीम-जावेद ने एक कैरेक्टर बनाया। मिस्टर बच्चन ने उस कैरेक्टर को बखूबी निभाया। फिल्म को थिएटर्स में देखने भारी भीड़ उमड़ी। इस कैरेक्टर का नाम था 'डॉन'। साल 2006 में डॉन की कहानी की फिर से कल्पना की गई। इसे शाहरुख ने बड़ी नजाकत के साथ पेश किया। राइटर और डायरेक्टर होने के नाते मैंने दोनों दफा डॉन बनाते वक्त काफी एंजॉय किया।

शाहरुख के साथ काम करना मेरे दिल के हमेशा करीब रहेगा। अब डॉन की लिगेसी को आगे बढ़ाने का समय आ गया है। इसके साथ एक ऐसा एक्टर जुड़ने वाला है, जिसके टैलेंट और वर्सेटैलिटी की मैं तारीफ करता हूं। मुझे उम्मीद है कि आप उसे भी वहीं प्यार देंगे जो आपने मिस्टर बच्चन और शाहरुख खान को दिया है। 2025 में डॉन के नए युग की शुरुआत होगी।

आपको बता दें कि डॉन 2 फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। फरहान ने ट्विटर पर 'डॉन 3' का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है। फिल्म का टीजर 11 अगस्त को 'गदर 2' या ‘ओएमजी 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

farhan akhtar,shahrukh khan,don 3 movie,ghoomer song,ranveer singh,abhishek bachchan,saiyami kher

‘घूमर’ के टाइटल ट्रैक को इन्होंने दी है आवाज

अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म "घूमर" के निर्माताओं ने प्रभावशाली ट्रेलर की रिलीज के बाद टाइटल ट्रैक जारी किया है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अमित त्रिवेदी द्वारा संगीतबद्ध और गीतकार कौसर मुनीर के बोल से सुसज्जित यह गीत भावना और मेलोडी का एक दमदार फ्यूजन पेश करता है। गाना पारंपरिक और कंटेम्पररी ट्यून्स को एक साथ लाता है, जो दर्शकों के दिल को छू लेने वाली धुन का वादा करता है।

इसमें दीपाक्षी खलीता और अल्तमश फरीदी की आवाज है। यह गाना जीत की एक मानवीय यात्रा दिखाता है। फिल्म में शबाना आजमी और अंगद बेदी भी अहम किरदार में हैं। यह अमिताभ बच्चन की कमेंटेटर के रूप में पहली फिल्म है। यह फिल्म शिवेंद्र सिंह और इवांका दास की डेब्यू फिल्म है। फिल्म आर. बाल्की द्वारा निर्देशित और होप प्रोडक्शंस और सरस्वती एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। यह 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अभिषेक कोच सैयामी क्रिकेटर का रोल कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार