न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फरहान ने खरीदी यह कार, कीमत जान हो जाएंगे हैरान, जानें-कब रिलीज हो रही काजोल-कृति की फिल्म

फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर बॉलीवुड की लोकप्रिय शख्सियत हैं। मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर के बेटे इन दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Sep 2024 8:46:44

2 News : फरहान ने खरीदी यह कार, कीमत जान हो जाएंगे हैरान, जानें-कब रिलीज हो रही काजोल-कृति की फिल्म

फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर बॉलीवुड की लोकप्रिय शख्सियत हैं। मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर के बेटे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने तलाक और इससे उनकी बेटियों पर पड़े असर के बारे में बताया था। फरहान ने साल 2022 में शिबानी दांडेकर के साथ दूसरी शादी कर ली थी। इस बीच बीच फरहान अपनी नई लग्जरी कार को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं।

फरहान ने ब्लैक कलर की नई चमचमाती मर्सिडीज-बेंज में बैक S-क्लास S 580 खरीदी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान की इस कार की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। फरहान को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का खूब शौक है। उनके पास पहले से ही लैंड रोवर रेंज रोवर (54 लाख), मर्सिडीज GLS (1.5 करोड़), मर्सिडीज ML (67.7 लाख), BMW 5-सीरीज (63 लाख), जीप ग्रैंड चेरोकी (1.14 करोड़) और पोर्श केमैन GTS (1.15 करोड़) जैसी गाड़ियां हैं।

फरहान इन दिनों लद्दाख में अपनी आगामी फिल्म '120 बहादुर' की शूटिंग में बिजी हैं। वे इसमें मेजर शैतान सिंह का किरदार निभाएंगे। फरहान इस फिल्म के निर्माता भी हैं। वे पहाड़ों पर घूमने का आनंद भी ले रहे हैं। उन्होंने वहां से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्हें साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है और उन्होंने सभी जरूरी बाइक गियर पहन रखे हैं। फरहान ने कैप्शन में लिखा, “काम से छुट्टी का दिन बाइक पर बिताने के लिए है।” फरहान के आगामी प्रोजेक्ट में ‘डॉन 3’ भी शामिल है। इसमें रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की जोड़ी अपना जादू चलाएगी।

काजोल और कृति 9 साल बाद ‘दो पत्ती’ मूवी में शेयर कर रहीं स्क्रीन

काजोल और कृति सेनन की मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ‘दो पत्ती’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। यह जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होने जा रही है। काजोल और कृति 9 साल बाद स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। दोनों ने इससे पहले ‘दिलवाले’ में साथ काम किया था। खास बात यह है कि यह फिल्म कृति की पहली प्रोडक्शन वेंचर है और यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली है।

कृति इस साल ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ व ‘क्रूर जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब वह शशांक चतुर्वेदी निर्देशित ‘दो पत्ती’ में नजर आएंगी। फिल्म की अनाउंसमेंट पिछले साल जुलाई में एक शानदार फोटो के साथ की गई थी, जिसमें कृति, काजोल, कनिका ढिल्लन और मोनिका शेरगिल शामिल थीं। कृति ने लिखा था, “दो पत्ती की अनाउंसमेंट करते हुए बहुत एक्साइटेड हूं।

तीन बहुत ही स्ट्रांग, इंस्पिरेशनल और बेहद प्रतिभाशाली महिलाओं के साथ काम करने के लिए तैयार हूं।” सूत्रों की माने तो फिल्म में काजोल पहली बार एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं। कृति रहस्यमयी महिला के रूप में नजर आएंगी। फिल्म में शाहीर शेख का भी अहम रोल है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान