न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फरहान ने खरीदी मर्सिडीज मेबैक GLS600, कीमत उड़ा देगी होश, इस एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ की तैयारियों में जुटे हैं। फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Oct 2025 2:24:34

2 News : फरहान ने खरीदी मर्सिडीज मेबैक GLS600, कीमत उड़ा देगी होश, इस एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ की तैयारियों में जुटे हैं। फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में हैं। इस फिल्म में वे मेजर शैतान सिंह के रोल में नजर आएंगे। ये वॉर ड्रामा रेजांग ला की लड़ाई (1962) पर आधारित है। फिल्म को रजनीश घई डायरेक्ट और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फराहन भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होगी। बहरहाल हम फरहान की बात उनकी पर्सनल लाइफ के चलते कर रहे हैं। फरहान लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने नई लग्जरी कार खरीदी है। उन्होंने मर्सिडीज मेबैक GLS600 खरीदी है।

हाल ही में वे इस कार के साथ मुंबई में स्पॉट हुए थे। इस दौरान फरहान पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ थे। उनकी इस कार की कीमत लगभग 3.15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उन्होंने दिवाली के मौके पर ये नई कार खरीदी है। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और अर्जुन कपूर के पास भी मर्सिडीज मेबैक कार है। बता दें कि फरहान 148 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के मालिक हैं। वे ब्रांड एंडोर्समेंट, डायरेक्शन, एक्टिंग और म्यूजिक के जरिए कमाई करते हैं।

इसके अलावा वे प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। फरहान के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार उन्हें फिल्म ‘तूफान’ में देखा गया था। इस फिल्म में वे अजीज अली के रोल में थे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘द आर्चीज’ में अपनी आवाज दी थी। फरहान ने साल 2001 में करिअर की शुरुआत की थी। उन्होंने आमिर खान, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान की फिल्म ‘दिल चाहता है’ को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। इसके बाद उन्होंने ‘लक्ष्य’, ‘डॉन’, ‘रॉक ऑन’, ‘लक बाय चांस’, ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’, ‘गेम’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘फुकरे’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘बार बार देखो’, ‘रॉक ऑन 2’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

farhan akhtar,actor farhan aktar,filmmaker farhan akhtar,mercedes maybach gls 600,120 bahadur,isabelle tate,actress isabelle tate,isabelle tate death

इसाबेल टेट का 23 साल की उम्र में निधन, ‘9-1-1 : नैशविले’ वेब सीरीज से मिली थी शौहरत

फेमस वेब सीरीज ‘9-1-1 : नैशविले’ फेम एक्ट्रेस इसाबेल टेट ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह महज 23 साल की थीं। इसाबेल ने साल 2022 में खुलासा किया था कि वह 13 साल की उम्र से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इसाबेल के निधन पर उनके परिवार ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि इसाबेल का निधन रविवार को हुआ था और उनके परिवार पर इस खबर से दुखों को पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में उनकी मां कैटरीना काजाकोस टेट, पिता जॉन डैनियल टेट, बहन डेनिएला टेट और सौतेले पिता विष्णु जयमोहन हैं।

टेनेसी के नैशविले में जन्मीं इसाबेल ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद से ही इंडस्ट्री से जुड़ गई थीं। कम उम्र में उन्हें हॉलीवुड की फेमस सीरीज ‘9-1-1 : नैशविले’ का ऑफर मिल गया था। सीरीज में एक्ट्रेस के ‘जूली’ वाले किरदार को खूब पसंद किया गया था। इसाबेल के परिवार ने बताया कि उन्हें एक्टिंग की दुनिया में बहुत कुछ करना था। उन्हें अपने काम से बेहद लगाव था।

इसके साथ ही इसाबेल जानवरों से भी खूब प्यार करती थीं। इसाबेल ने साल 2022 में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बीमारी की जानकारी फैंस को दी थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो 13 साल की उम्र से ही न्यूरोमस्कुलर डिजीज से जूझ रही थीं। इस बीमारी की वजह से एक्ट्रेस के पैर की मांसपेशियां कमजोर हो गई थी। हालांकि इस बीमारी से लड़ते हुए एक्ट्रेस ने कभी खुद को कमजोर नहीं दिखाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड