न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिरोज खान को बर्थ एनिवर्सरी पर फरदीन ने यूं किया याद, एसपी बालासुब्रमण्यम को फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

फिल्म स्टार फिरोज खान का नाम सुनते ही आंखों के सामने एक स्मार्ट लंबे चौड़े कद के सूट-बूट, सिर पर हैट और जैकेट पहनने वाले हैंडसम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 8:43:27

फिरोज खान को बर्थ एनिवर्सरी पर फरदीन ने यूं किया याद, एसपी बालासुब्रमण्यम को फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

फिल्म स्टार फिरोज खान का नाम सुनते ही आंखों के सामने एक स्मार्ट लंबे चौड़े कद के सूट-बूट, सिर पर हैट और जैकेट पहनने वाले हैंडसम से शख्स का चेहरा नजर आता है। आज उनकी 82वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 25 सितंबर 1939 को बेंगलुरू के पठान परिवार में हुआ। फिरोज अपने अलग ही स्टाइल के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपना जीवन शाही अंदाज में बिताया। फिरोज का 27 अप्रैल 2009 को फेफड़ों के कैंसर से निधन हो गया था। आज उनके बेटे एक्टर फरदीन खान ने उन्हें याद करते हुए ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। यह फरदीन के बचपन की तस्वीर है। इसमें पिता उन्हें कैमरा दिखा रहे हैं। हालांकि फोटो शेयर कर फरदीन ने कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन उनके जज्बात साफ महसूस किए जा सकते हैं।

firoz khan,fardeen khan,firoz khan birth anniversary,sp balasubramaniam death anniversary,bollywood news in hindi

1960 में आई दीदी थी फिरोज खान की पहली फिल्म

फिरोज खान एक्टिंग की हर विधा में माहिर थे। फिरोज ने करियर की शुरुआत छोटे किरदारों से की। उनकी पहली फिल्म साल 1960 में आई दीदी थी। उन्होंने साल 1969 में आई फिल्म आदमी और इंसान के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड जीता। साल 1970 में उन्होंने निर्देशन की ओर रुख कर लिया। साल 1975 में आई फिल्म धर्मात्मा का निर्माण, निर्देशन करने के साथ अभिनय भी किया। इसका गाना तेरे चेहरे में वो जादू है... आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। उन्होंने कुर्बानी, दयावान भी बनाई थी। साल 2007 में आई वेलकम में उन्होंने आरडीएक्स का किरदार निभाया। उनकी निजी जिंदगी पर नजर डालें तो फिरोज ने साल 1965 में सुंदरी से शादी रचाई। दोनों के दो बच्चे लैला और फरदीन हैं। फिरोज के एयर होस्टेस के साथ अफेयर की भी चर्चा जोरों पर थी।

firoz khan,fardeen khan,firoz khan birth anniversary,sp balasubramaniam death anniversary,bollywood news in hindi

सिंगर एसपी की पहली डेथ एनिवर्सरी, सलमान खान की आवाज बन हुए मशहूर

खनकती आवाज के साथ फैंस का दिल जीतने वाले सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की आज पहली पुण्यतिथि (डेथ एनिवर्सरी) है। पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण से दो महीने से अधिक समय तक जूझने के बाद 74 साल की उम्र में 25 सितंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रिब्यूट दे रहे हैं। वे ट्रेंडिंग में हैं और उनकी आवाज से सजे गाने वायरल हो रहे हैं। उनके गाने फैंस के जहन में हैं और ताउम्र याद भी रहेंगे।

वे हिंदी सिनेमा में रोमांस, जोशीले और मस्ती भरे गानों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने पांच दशक लंबे करियर में 16 भाषाओं के 40000 से ज्यादा गाने गाए और छह बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने में सफल रहे। उन्हें 2001 में पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। एसपी को सलमान खान की आवाज के रूप में ज्यादा जाना जाता था। उन्होंने 90 के दशक में सलमान को सुपरस्टार बनाने में खास रोल निभाया। कमल हासन की एक-दूजे के लिए फिल्म के गाने भी उनकी हिट लिस्ट में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर