फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान अपने बिंदास बोल के लिए भी मशहूर हैं। फराह इन दिनों सोनी टीवी पर ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ शो को होस्ट कर रही है। हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी जब उन्होंने शो के दौरान होली के त्योहार के बारे में कमेंट कर दिया। प्रतियोगी गौरव खन्ना से बातचीत करते समय फराह ने कैमरे की ओर देखा और कहा, “छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार होता है होली।” फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान (KRK) ने भी वीडियो साझा किया।
जैसे ही यह वीडियो क्लिप सामने आई, लोग फराह पर भड़क उठे। फराह की टिप्पणी नेटिजंस को पसंद नहीं आई। उन्होंने फराह की टिप्पणी पर निराशा जाहिर की और उन पर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा, “क्या आप कभी अपने किसी त्योहार के बारे में ऐसे बात करते हैं?” दूसरे ने कहा, “उसका क्या मतलब है...और छपरी...हा हा हा देखो किसकी बात हो रही है।” तीसरा बोला, “क्या फराह के लिए अपने बंगले में हर साल होली मनाने वाले शाहरुख खान भी छपरी हैं?”
चौथे ने कहा, “हिंदुओं के त्योहारों का अपमान करना इन सितारों के लिए आम बात हो गई है। समय रैना के बजाय फराह पर कार्रवाई की जानी चाहिए।” एक कमेंट है, “फराह की एक और शर्मनाक टिप्पणी। शो की जज और होस्ट होने के नाते, उन्हें दूसरों और हमारे देश के त्योहारों के प्रति ज्यादा सम्मानजनक होना चाहिए।” कई अन्य लोगों ने भी फराह के कमेंट को काफी गलत बताया। हाल ही में फराह उस वक्त चर्चा में थीं जब उन्होंने सिंगर उदित नारायण के किसिंग विवाद के बाद उन पर कटाक्ष किया था। बता दें कि 'सेलेब्रिटी मास्टर शेफ' में जहां फराह होस्ट बनी हैं, वहीं जज की कुर्सी पर रणवीर बरार और विकास खन्ना विराजमान हैं।
"Sare cchapri ladke ka pasandeeda festival Holi hi hota hai"
— ex. capt (@thephu
Disrespecting Hindu festivals has been normalised by celebs like @TheFarahKhan. Instead of Samay, people like her should be put on trial but since she's a member of bollywood there won't be any consequences pic.twitter.com/mvLYoqTNa7
![]()
कृति इन दिनों दिल्ली में कर रही हैं ‘तेरे इश्क में’ फिल्म की शूटिंग
एक्ट्रेस कृति सेनन (34) इन दिनों दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह साउथ इंडियन स्टार धनुष के साथ नजर आएंगी। पिछले दिनों कृति का लुक और एक टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म में कृति के किरदार का नाम ‘मुक्ति’ है। कृति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी शादी को लेकर खबरें चल रही हैं। हाल ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कृति इस साल अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ शादी कर सकती हैं।
इस बात का दावा किया जा रहा था कि दोनों लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं और शादी की तैयारी कर रहे हैं। खबरें आई थीं कि शादी के लिए कृति ने कबीर के माता-पिता ने मुलाकात की है। हालांकि अब यह बात सामने आ रही है कि कृति शायद इस साल शादी नहीं करेंगी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक कृति 2025 में बिल्कुल भी शादी के मूड में नहीं हैं। उन्होंने आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग हाल ही में शुरू की है।
खबरों की मानें तो इस फिल्म का शूट रैप होने के बाद कृति तुरंत एक दूसरे बड़े प्रोजेक्ट के लिए काम शुरू करेंगी। बताते चलें कि पिछले कुछ समय से कृति और कबीर के डेटिंग की अफवाहें जोरों पर है। कपल को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। शादी, पार्टी या वेकेशन पर वे एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आते हैं।














