न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फरहा ने बताया क्या खाते हैं सलमान-शाहरुख, उधर-कपिल और अर्चना ने ऐसे की एक-दूसरे की टांग खिंचाई

एक्टर अनिल कपूर हाल ही में डिस्कवरी प्लस के फूड शो स्टार VS फूड सीजन 2 में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ फराह खान, सोहेल खान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 6:31:58

फरहा ने बताया क्या खाते हैं सलमान-शाहरुख, उधर-कपिल और अर्चना ने ऐसे की एक-दूसरे की टांग खिंचाई

एक्टर अनिल कपूर हाल ही में डिस्कवरी प्लस के फूड शो स्टार VS फूड सीजन 2 में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ फराह खान, अरबाज खान और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर थीं। खाना बनाते वक्त अनिल और फराह सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान की खाने की आदतों के बारे में चर्चा करने लगे। फराह ने बताया कि सलमान इकलौते स्टार हैं जो सब कुछ खाते हैं। फराह कहती हैं ऐसी फिट बॉडी के बावजूद सलमान चावल, बिरयानी और सभी चीजें खाते हैं। फराह ने आगे बताया कि उन्होंने शाहरुख के साथ काम किया है। वे केवल तंदूरी चिकन खाते हैं। वे चावल, रोटी या ब्रेड नहीं खाते हैं। शो में अनिल ने फराह, सोहेल और महीप के लिए लैंब करी, चावल, पास्ता और बर्गर तैयार किया।

farah khan,shahrukh khan,Salman Khan,arbaaz khan,mahip kapoor,archana puransingh,kapil sharma,entertainment news in hindi

अनिल कपूर के बारे में संजय की पत्नी महीप ने बताई ये बात

फराह ने बताया कि उन्हें अनिल से खाने को लेकर कोई भी उम्मीद नहीं है। शो के दौरान अनिल ने बताया कि वे कभी भी डाइटिंग करने के शौकीन नहीं रहे। अनिल के छोटे भाई संजय की पत्नी महीप ने बताया कि वे 26 साल से कपूर परिवार का हिस्सा हैं, उन्होंने कभी भी अनिल को किचन में जाते हुए नहीं देखा। उनकी पत्नी सुनीता उनके खाने का बहुत ध्यान रखती हैं। महीप ने चुटकी लेते हुए कहा कि यहां तक कि सुनीता कभी कुछ भी खाने को नहीं देतीं और वे सभी की थाली में से खाना खाते हैं। शो के अंत में अनिल ने मां को याद किया। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि ये एपिसोड उन्हें मां की याद दिलाता है। जो सभी मेहमानों को खाना परोसने के बाद उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार करती थीं।

अर्चना पूरणसिंह ने शेयर किया बीटीएस वीडियो

कपिल शर्मा शो से अर्चना पूरन सिंह ने एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कपिल की प्रशंसा की है। वीडियो शेयर करते हुए अर्चना ने लिखा कि जहां कंटेंट किंग होता है, कपिल शर्मा कंटेंट किंग है। बगैर किसी रिहर्सल के। Impromptu. Spontaneous. द कपिल शर्मा शो के सेट पर हमेशा ही मजा आता है। वीडियो में कपिल, अर्चना की टांग खिंचाई करते दिखे। कपिल बोलते हैं कि अर्चनाजी के प्रशंसकों को उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करना बंद कर देना चाहिए क्योंकि वे उनसे अधिक शूट करती हैं।

इस पर अर्चना बोलती हैं कि तुम अपने फैंस से तुम्हें फॉलो करना बंद करने और मुझे फॉलो करने की अपील करो। तू तो कुछ पोस्ट करता नहीं, मैं तो करती हूं। इस पर कपिल ने बोला, यदि उन्होंने किसी दिन हाई थाई स्लिट गाउन पहन टांगें फ्लॉन्ट कर दी तो उनके अर्चना से ज्यादा फॉलोअर्स हो जाएंगे। तभी अर्चना बोलती हैं कि उनके पास ऐसी कई ड्रेस हैं लेकिन उसमें कपिल की तोंद फिट नहीं आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर