न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह ने इसलिए नहीं दिया शिल्पा को ‘छैया छैया’ गाना, रहमान के ब्रेक लेने को लेकर ऐसा बोले बेटा-बेटी

‘बिग बॉस 18’ के इस वीकेंड के वार में रविवार (8 दिसंबर) को सुपरस्टार सलमान खान की जगह मशहूर कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Dec 2024 12:04:45

2 News : फराह ने इसलिए नहीं दिया शिल्पा को ‘छैया छैया’ गाना, रहमान के ब्रेक लेने को लेकर ऐसा बोले बेटा-बेटी

‘बिग बॉस 18’ के इस वीकेंड के वार में रविवार (8 दिसंबर) को सुपरस्टार सलमान खान की जगह मशहूर कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान ने होस्ट की जिम्मेदारी संभाली थी। फराह ने कंटेस्टेंट्स की खूब क्लास लगाई। इसी दौरान एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने खुलासा किया कि उन्हें ‘दिल से’ (1998) फिल्म का सुपरहिट गाना ‘छैया छैया’ ऑफर हुआ था मगर बाद में फराह ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। शिल्पा ने गाने के बारे में करणवीर मेहरा और चुम दरांग को बताया। शिल्पा ने कहा कि फराह ने मुझे गाने के लिए अप्रोच किया था।

उसके बाद फराह ने मुझे वजन कम करने के लिए कहा। हफ्ते 10 दिन बाद फराह मेरे पास वापस आईं और उन्होंने कहा-आप गाने के लिए मोटी हो। इसके बाद मलाइका अरोड़ा को इस गाने के लिए लिया गया। शिल्पा की बात सुनकर करणवीर कहते हैं, ये कितने प्यार से बता रही है। तू ट्रेन पर चढ़ती तो क्या होता ट्रेन रुक जाती या क्या। इसके जवाब में शिल्पा ने कहा कि अब मुझे क्या पता वो तो फराह और मणि सर ही बता सकते हैं।

उसके बाद करणवीर ने कहा-जो होता है अच्छे के लिए होता है। तूने बहुत अच्छी फिल्में की हैं और उस गाने को मलाइका से बैटर कोई नहीं कर सकता था। उल्लेखनीय है कि मलाइका ने इस गाने में चलती ट्रेन पर शानदार डांस किया था, जिसकी बदौलत उन्हें खूब शौहरत मिली। जहां तक शिल्पा की बात है तो उन्होंने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

farah khan,shilpa shirodkar,filmmaker farah khan,actress shilpa shirodkar,farah shilpa,bigg boss 18,bb 18,dil se,ar rahman,music director ar rahman

एआर रहमान और सायरा बानू का हाल ही हो गया था तलाक

मशहूर संगीतकार एआर रहमान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। उन्होंने 29 साल बाद अपनी पत्नी सायरा बानू से तलाक ले लिया था। अब खबरें आईं कि रहमान म्यूजिक से ब्रेक ले रहे हैं। इस मामले पर उनकी बेटी खतीजा और बेटे अमीन ने स्थिति साफ की है। उन्होंने इसे खारिज कर दिया और निराधार बताया। दरअसल एक यूजर ने कुछ पोस्ट किया था जो अब डिलीट कर दिया गया है। इसी पर खतीजा ने रिएक्ट करते हुए लिखा “कृपया ऐसी बेकार अफवाहें फैलाना बंद करें।”

साथ ही अमीन ने भी इंस्टा स्टोरी शेयर कर इसे खारिज किया। बता दें 19 नवंबर को सायरा और रहमान ने अलग होने का ऐलान किया था। इससे उनके फैंस के दिल टूट गए। इसके बाद रहमान की टीम की मेंबर मोहिनी डे के तलाक की खबर आने से कंट्रोवर्सी होने लगी। यहां तक कि रहमान और मोहिनी के लिंकअप की अटकलें लगाई जाने लगीं।

इस पर रहमान ने लीगल नोटिस भी भेजा था। इसके बाद मोहिनी ने सोशल मीडिया पर आकर सच बताया कि रहमान उनके पिता समान हैं। गौरतलब है कि रहमान ने साउथ इंडियन फिल्मों के साथ बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों का संगीत दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री