न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सानिया के बेटे को फिल्मों में लॉन्च करेंगी फराह! ऋतिक के छोटे बेटे ऋधान पर फिदा हुए सोशल मीडिया यूजर्स

कोरियोग्राफर के रूप में जमकर सफलता हासिल करने के बाद फराह खान ने फिल्ममेकर के रूप में भी खूब ख्याति हासिल की है। फराह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 12:17:57

2 News : सानिया के बेटे को फिल्मों में लॉन्च करेंगी फराह! ऋतिक के छोटे बेटे ऋधान पर फिदा हुए सोशल मीडिया यूजर्स

कोरियोग्राफर के रूप में जमकर सफलता हासिल करने के बाद फराह खान ने फिल्ममेकर के रूप में भी खूब ख्याति हासिल की है। फराह यूट्यूब पर कुकिंग व्लॉग भी बनाती हैं। वह सेलेब्रिटीज के घर जाकर उनके साथ कुछ न कुछ पकाती हैं और उन्हें टास्क भी देती हैं। हाल ही में फराह के वीडियो में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा नजर आईं। सानिया के साथ उनका बेटा इजहान भी था। व्लॉग में सानिया ने एक बात बताई जिसके हिसाब से फराह ने इजहान को साइनिंग अमाउंट दिया था।

सानिया ने कहा कि जब मेरा बेटा इजहान हुआ था तो फराह उससे मिलने के लिए आती थीं। उस वक्त फराह ने इजहान को 10 रुपए दिए थे और मजाक करते हुए कहा था कि वो उसे फिल्मों में लॉन्च करेंगी। फिर फराह कहती हैं-100 तो बोल दे। तो सानिया ने कहा कि आपने 10 रुपए दिए थे। मैं झूठ नहीं बोलना चाहती। हालांकि यह पूरा किस्सा वो हंसी मजाक में सुना रहे थे। ऐसा हो सकता है कि आगे जाकर फराह अपनी बेस्ट फ्रेंड के बेटे को लॉन्च करे, पर फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि वो कब बॉलीवुड डेब्यू करेंगे।

बता दें सानिया और फराह के बीच काफी मजबूत बोंडिंग है। फराह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सानिया को अपने शो में इनवाइट किया था, लेकिन उन्हें एक सही डेट नहीं मिली। इसके बजाय वो फराह के घर पर कॉफी के लिए मिली थीं। दोनों के बीच यहीं से बॉन्ड क्रिएट हुआ और वे अच्छे दोस्त बन गए।

फिल्म इंडस्ट्री से बाहर किसी से कनेक्ट करना बहुत रिफ्रेशिंग था, इसी कारण से उनके बीच अच्छी बोंडिंग रही। फराह ने साल 2004 में ‘मैं हूं ना’ से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। उन्होंने ‘ओम शांति ओम’, ‘तीस मार खान’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। फराह इन दिनों शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में जज के रूप में नजर आ रही हैं। शो में विकास खन्ना और रणवीर बरार भी जज हैं।

2 News : सानिया के बेटे को फिल्मों में लॉन्च करेंगी फराह! ऋतिक के छोटे बेटे ऋधान पर फिदा हुए सोशल मीडिया यूजर्स

‘द रोशंस’ डॉक्यूमेंट्री की सक्सेस पार्टी में छा गए ऋधान रोशन

ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही ‘द रोशंस’ डॉक्यूमेंट्री की सक्सेस पार्टी आयोजित की गई। इसमें कई सितारे पहुंचे। हालांकि ऋतिक के छोटे बेटे ऋधान ने महफिल लूट ली। उनकी मासूमियत ने सबका ध्यान खींच लिया। ऋधान ने सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक कैरी किया था। वे कार्गो पैंट, चेक शर्ट और टी-शर्ट में बेहद कूल लग रहे थे।

उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं। जैसे ही ऋधान की तस्वीरें सामने आईं, वैसे ही इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने कहा, “ये तो फ्यूचर नेशनल क्रश है”, तो किसी ने लिखा, “ऋतिक रोशन का बेटा, मतलब चार्म का खजाना।” लोग उनकी तुलना अलग-अलग सेलिब्रिटीज से करने लगे। कुछ का कहना है कि वे अपने पिता की तरह चार्मिंग हैं, तो कुछ ने उन्हें उनके मामा जाएद खान की तरह बताया।

कई यूजर्स को उनका चेहरा उनके दादा राकेश रोशन से काफी मिलता-जुलता लगा। उल्लेखनीय है कि ऋतिक और सुजैन खान के दो बेटे ऋहान और ऋधान हैं। कपल का साल 2014 में तलाक हो गया था। हालांकि वे अभी भी मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। तलाक के बाद ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद, जबकि सुजैन एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड