न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह को इस काम के लिए मिल रही तारीफ, शालीन ने शाहरुख और साजिद से जुड़ीं ये बातें बताईं

फराह खान बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। फराह कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने कोरियोग्राफर के रूप में करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 11:37:17

2 News : फराह को इस काम के लिए मिल रही तारीफ, शालीन ने शाहरुख और साजिद से जुड़ीं ये बातें बताईं

फराह खान बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। फराह कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने कोरियोग्राफर के रूप में करिअर शुरू किया था। इस भूमिका में उनके खाते में ढेरों लोकप्रिय और सुपरहिट फिल्में हैं। कह सकते हैं कि फराह ने अपनी अंगुलियों पर बड़े-बड़े स्टार्स को नचाया है। पिछले कई सालों से फराह फिल्ममेकर के रूप में भी दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रही हैं। इन दिनों फराह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छाई हुई हैं। उनका यूट्यूब चैनल है और उनके व्लॉग्स काफी पसंद किए जाते हैं। फराह अक्सर अपने कुक दिलीप के साथ बॉलीवुड सेलेब्स के घर पहुंचती हैं और साथ मिलकर खाना पकाती हैं।

अब फराह ने कुछ ऐसा नेक काम किया है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। फराह ने एक्टर शालीन भनोट के घर शूट किए गए अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उन्होंने कुक दिलीप के बच्चों का एडमिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में करवाया है। फराह बोलती हैं कि क्योंकि अभी हमारा शो चल रहा है, इसके बच्चों को इंग्लिश मीडियम में डाल दिया है। और एक बच्चे को कुकिंग स्कूल से डिप्लोमा भी कराया है, ताकि घर में काम ना करें, किसी अच्छे रेस्टोरेंट या बड़े होटल में काम करें। बता दें फराह के व्लॉग्स के जरिए दिलीप एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुके हैं।

वो बिहार के दरभंगा से हैं और उनकी ह्यूमर से भरी बातचीत और खाना पकाने का तरीका दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। दिलीप की लोकप्रियता तब बढ़ी जब फराह उन्हें अपने पहले इंटरनेशनल ट्रिप पर साथ लेकर गईं, जहां उन्होंने मजाकिया अंदाज में विजय माल्या को 'चोर' कहा था। इसके बाद से दिलीप, फराह के व्लॉग्स के स्टार बन गए हैं। दिलीप का दरभंगा में एक तीन मंजिला बंगला है।

फराह के एक व्लॉग में दिलीप को अपनी किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए बिहार जाते हुए देखा गया था। व्लॉग में उन्होंने बताया कि वह वहां एक घर बनवा रहे हैं। बाहर का काम पूरा हो चुका है लेकिन अंदर का बहुत सारा काम अभी बाकी है। बाद में व्लॉग में दिलीप ने अपने घर का एक छोटा सा टूर करवाया था जिसमें उन्होंने अपना कमरा, पूजा का कमरा, बच्चों का कमरा और छत दिखाई। उनके घर में 6 बेडरूम हैं।

farah khan,filmmaker farah khan,choreographer farah khan,cook dilip,farah vlog,farah dilip,shalin bhanot,actor shalin bhanot,shahrukh khan,sajid khan

शालीन भनोट ने शाहरुख खान से हुई मुलाकात को याद कर कहा…

‘बिग बॉस 16’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रहे शालीन भनोट ने फराह के व्लॉग में सुपरस्टार शाहरुख खान से हुई मुलाकात को याद किया। साथ ही उन्होंने फराह के भाई फिल्ममेकर साजिद खान के बारे में भी बात की और उन्हें केयरिंग पर्सन बताया। शालीन ने शाहरुख के साथ एक फोटो दिखाते हुए कहा कि ये तस्वीर मुझे बहुत पसंद है। मैं बस सर से मिलना चाहता था। इसलिए मोरानी भाई ने मुझे जेडब्ल्यू मैरियट में शाहरुख सर से मिलवाया था।

उस समय शाहरुख 2016 में आई फिल्म 'फैन' की शूटिंग में बिजी थे, जिसमें उनके डबल रोल थे। वे एक जगह से दूसरी जगह जा रहे थे। उनके चेहरे पर प्रोस्थेटिक्स लगा हुआ था और जब मैं उनसे मिला था, वह एकमात्र ऐसा दिन था, जब उनके चेहरे पर कोई प्रोस्थेटिक नहीं था। शालीन ने आगे कहा कि ‘बिग बॉस’ में एक चीज मेरे साथ बहुत अच्छी हुई, साजिद भाई मेरी जिंदगी में आ गए, जो मेरे मेंटर हैं।

मैं उन्हें 'बिग ब्रदर' कहकर बुलाता हूं। जिस दिन से ‘बिग बॉस’ खत्म हुआ है, ऐसा कोई हफ्ता या 10-15 दिन में एक बार ऐसा नहीं होता कि साजिद भाई मुझे मैसेज न करें और पूछें, तू ठीक है? वे बस मुझे मैसेज करके इतना पूछते हैं, 'तुम ठीक हो?' और मैं जवाब देता हूं, हां, बड़े भाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी