Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह के कुक ने जुनैद को बताया Big B का बेटा, वीडियो वायरल, विक्रांत ने दिखाया बेटे का चेहरा

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Feb 2025 1:20:30

2 News : फराह के कुक ने जुनैद को बताया Big B का बेटा, वीडियो वायरल, विक्रांत ने दिखाया बेटे का चेहरा

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के चलते जुनैद लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म की कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही जुनैद व खुशी को अपने घर खाने पर बुलाया और अपने कुक दिलीप से मिलवाया। फराह ने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। अब इसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें फराह अपने कुक और जुनैद के साथ किचन में नजर आ रही हैं। वह कुक से पूछती हैं कि मालूम है ये कौन है?

कुक फिर जुनैद को गौर से देखते हैं और कहते हैं कि लंबाई से तो लगता है कि अमिताभ बच्चन सर का बेटा है। तब फराह बताती हैं कि ये आमिर का बेटा है। इतना सुनते ही कुक हाथ से इशारा करके आमिर की छोटी हाइट पर कमेंट करता है, पर बात पूरी होने से पहले ही फराह उसे रोक देती हैं। फराह फिर दिलीप से कहती हैं, 'ये क्या करता है तू? मुझे मरवाएगा सच्ची। मेरी दोस्ती तुड़वाएगा ये आदमी सब जगह से।' यह देख जुनैद भी खूब हंसे। इसी बातचीत के दौरान जुनैद ने यह भी बताया कि वे रिक्शा से आना-जाना क्यों पसंद करते हैं।

जुनैद ने कहा कि यह बहुत कम्फर्टेबल है। मेरे मम्मी-पापा के पास घर पर बहुत सारी कारें हैं और अगर जरूरत पड़े तो मैं एक ले सकता हूं। इस पर फराह ने चुटकी लेते हुए कहा कि यही होता है असली मिडिल क्लास हीरो हमारा। उल्लेखनीय है कि फराह इन दिनों रियलिटी कुकिंग शो सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में जज की भूमिका निभा रही हैं। फराह अक्सर सेलेब्रिटीज के घर जाकर उन्हें कुकिंग चैलेंज देती हैं।

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर का बेटा वरदान हुआ 1 साल का

‘12वीं फेल’ मूवी से फेमस हुए अभिनेता विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने पिछले साल 7 फरवरी को अपने बेटे वरदान का स्वागत किया था। बेटे के एक साल का होने पर कपल ने फैंस को वरदान की झलक दिखाई है। साथ ही पहली बार उसका चेहरा रिवील कर दिया। विक्रांत ने आज सोमवार (10 फरवरी) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी शीतल को टैग करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो बर्थडे पार्टी की हैं।

विक्रांत ब्राउन कलर के कोट के साथ बेज रंग की पैंट्स व सफेद शर्ट तथा शीतल गोल्डन-वाइट आउटफिट में नजर आईं। वरदान को विक्रांत के साथ मैचिंग वाइट शर्ट-ब्राउन पैंट आउटफिट में देखा जा सकता है। विक्रांत बेटे को गोद में उठाए हैं। शीतल पति व बेटे के साथ खूबसूरत पोज दे रही हैं। कपल ने कैप्शन में हार्ट इमोजी के साथ लिखा, “हमारे प्यारे वरदान को हैलो कहिए।” इससे पहले विक्रांत ने 7 फरवरी को शीतल के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जो बर्थडे पार्टी से ही थी।

उन्होंने लिखा था, “कितनी खूबसूरत यात्रा रही तुम्हारे साथ शीतल। हमारी पैरेंटिंग को 1 साल हुआ। वरदान इससे बेहतर मां की अपेक्षा नहीं कर सकता था।” उल्लेखनीय है कि विक्रांत और शीतल ने साल 2022 में शादी की थी। बेटे का वेलकम करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को गुडन्यूज दी थी। विक्रांत की पिछली फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पिछले साल आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका