न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फराह खान ने कुक दिलीप की सैलरी बढ़ाई 1 लाख, खुशी से झूमे; चंकी पांडे ने किया घर-गाड़ी और कुक का ऑफर

फराह खान ने अपने कुक दिलीप की सैलरी बढ़ाकर सबको चौंका दिया। लेटेस्ट व्लॉग में चंकी पांडे ने भी दिलीप को घर, गाड़ी और मोटी सैलरी का ऑफर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 9:26:38

फराह खान ने कुक दिलीप की सैलरी बढ़ाई 1 लाख, खुशी से झूमे; चंकी पांडे ने किया घर-गाड़ी और कुक का ऑफर

फिल्ममेकर फराह खान अपने व्लॉग्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनसे ज्यादा सुर्खियां बटोरते हैं उनके कुक दिलीप। दर्शकों को दिलीप की निजी जिंदगी, परिवार और उनकी पगार तक हर डिटेल जानने की उत्सुकता रहती है। पिछले व्लॉग में फराह ने खुलासा किया था कि जब उन्होंने करीब 10 साल पहले दिलीप को काम पर रखा था, तब उनकी शुरुआती तनख्वाह 20 हजार रुपये थी। मगर अब दिलीप की आय कई गुना बढ़ चुकी है। इस बार अपने लेटेस्ट व्लॉग में फराह ने मजाक-मजाक में यह भी कह दिया कि दिलीप की सैलरी अब एक लाख रुपये प्रतिमाह हो गई है। यह सुनते ही दिलीप की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

दिलीप बने 'हाउसफुल पास्ता' अवतार

व्लॉग में फराह, दिलीप को लेकर एक्टर चंकी पांडे के घर पहुंचीं। यहां दिलीप बिल्कुल चंकी की फिल्म हाउसफुल के मजेदार किरदार ‘पास्ता’ की तरह तैयार होकर आए। उन्होंने विग पहन रखी थी और मजाक में बताया कि यह विग उन्होंने शिरीष कुंदर से उधार ली है।

फराह ने भी दिलीप की खिंचाई करते हुए कहा कि उन्हें कभी चंकी पांडे पर क्रश था। इसी दौरान जब दिलीप बार-बार "मम्मा मियां" और "आई एम जोकिंग" बोलते रहे, तो फराह ने हंसते हुए घोषणा कर दी—"तेरी पगार अब से एक लाख रुपये होगी।" यह सुनकर दिलीप उत्साह से उछल पड़े, लेकिन तुरंत फराह ने चुटकी लेते हुए कहा—"आई एम जोकिंग!"

चंकी पांडे ने दिलीप को लुभाया ऑफर

फराह और दिलीप जब चंकी पांडे के घर पहुंचे, तो वहां भी दिलचस्प किस्सा हुआ। चंकी ने दिलीप से मजाक में कहा कि अगर वह फराह का साथ छोड़कर उनके पास काम करने आ जाएं, तो उन्हें ज्यादा सैलरी देंगे। लेकिन दिलीप ने यह ऑफर ठुकरा दिया।

इसके बाद चंकी ने दिलीप को और भी बड़ा लालच दिया—"मैं तुम्हें घर दूंगा, गाड़ी दूंगा और साथ में अपना कुक भी दूंगा।" हालांकि जब उनकी कुक माला ने दिलीप को प्रपोज़ल दिया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए मना कर दिया। इस पर माला ने मजाकिया अंदाज में चंकी से पूछ लिया—"आपने मुझे क्या दिया?"

कैसे मिला था फराह को उनका 'स्टार कुक'

दिलीप की जर्नी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वह पहले अक्सर अजय देवगन और काजोल के घर जाया करते थे क्योंकि उनके भाई वहां काम करते थे। इसी दौरान फराह की मुलाकात दिलीप से हुई और उन्होंने उन्हें अपने साथ रख लिया।

तब से लेकर आज तक दिलीप फराह के साथ हैं। शुरुआत में वह सिर्फ कुक थे, लेकिन अब फराह के व्लॉग्स की वजह से दिलीप भी बड़े सेलेब्रिटी बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है और वह फराह के साथ मिलकर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह