न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह ने इस मामले में सलमान से की बाबा रामदेव की तुलना, इस दिन आएगा सुपरस्टार की फिल्म का टीजर

दिग्गज फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही अपने कुकिंग व्लॉग के एपिसोड के लिए बाबा रामदेव के हरिद्वार स्थित आश्रम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 2:15:04

2 News : फराह ने इस मामले में सलमान से की बाबा रामदेव की तुलना, इस दिन आएगा सुपरस्टार की फिल्म का टीजर

दिग्गज फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही अपने कुकिंग व्लॉग के एपिसोड के लिए बाबा रामदेव के हरिद्वार स्थित आश्रम का दौरा किया। इस दौरान रामदेव ने खुद फराह को अपने विशाल आश्रम का दौरा कराया, जिसमें ध्यान केंद्र से लेकर कॉटेज तक शामिल हैं। ये सुकून और आध्यात्मिक विकास के लिए बनाए गए हैं। आश्रम दिखाते हुए रामदेव ने कहा, “हमने लोगों के रहने के लिए महल बनाए हैं, और अपने लिए झोपड़ी।” फराह ने इस पर हाजिरजवाबी का परिचय देते हुए कहा, “तो आप और सलमान खान एक जैसे हैं। वो भी 1BHK में रहता है और सबके लिए महल बनाता है।”

इस तुलना पर रामदेव जोर से हंसे और बोले, “हां, ये बात तो सही है।” इसके बाद फराह ने रामदेव की ऊर्जा और आकर्षक व्यक्तित्व की तारीफ की और पूछा कि क्या उन्होंने कभी बॉलीवुड में आने के बारे में सोचा। इस पर रामदेव हंसते हुए बोले, “हे भगवान।” बता दें रामदेव टीवी पर कई दफा स्पेशल गेस्ट के रूप में रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं। वे कपिल शर्मा के शो में भी खूब मस्ती करते दिखे थे। उनकी योग कला और फिटनेस पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरती है। उल्लेखनीय है कि फराह ने साल 2024 में अपना कुकिंग व्लॉग शुरू किया था। इसमें वह अपने कुक दिलीप के साथ अलग-अलग सेलेब्रिटीज के घरों में जाकर नई रेसिपी बनाती हैं और मजेदार बातचीत करती हैं।

दोनों की आकर्षक केमिस्ट्री और मजाकिया बातचीत जल्द ही प्रशंसकों की पसंदीदा बन गई, जिसमें रेसिपी ट्यूटोरियल, हास्य और हल्की-फुल्की बातचीत का मिश्रण रहता है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने हाल ही में उन्हें 11 सितंबर को मुंबई में यूट्यूब फैनफेस्ट में एक फीचर सेगमेंट दिलाया, जिससे यह व्लॉग कुलिनरी ट्विस्ट के साथ एंटरटेनमेंट चाहने वाले फैंस के लिए फेवरेट बन गया है।

मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभ’ से मलयालम सुपरस्टार का नया पोस्टर जारी

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'वृषभ' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म के डायरेक्शन की कमान नंद किशोर ने संभाली है। इस पैन-इंडिया फिल्म का निर्माण एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत किया जा रहा है। इस बीच 'वृषभ' से मोहनलाल की नई झलक सामने आ गई है, जिसमें उनका धाकड़ अवतार दिख रहा है। इसके साथ मोहनलाल ने फिल्म के टीजर को लेकर भी अपडेट दी है।

'वृषभ' का टीजर 18 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। मोहनलाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “जंग, जज्बात और दहाड़। वृषभ का टीजर 18 सितंबर को रिलीज होगा।” बता दें 'वृषभ' के जरिए अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। शनाया पिछले दिनों अपनी पहली हिंदी फिल्म आंखों की गुस्ताखियां में विक्रांत मैसी के साथ नजर आई थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। ‘वृषभ’ में मोहनलाल और शनाया के साथ रोशन मेका, जहरा एस खान, रागिनी द्विवेदी और श्रीकांत मेका भी हैं। इस फिल्म को आप हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषा में देख पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह