न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख को 59वें जन्मदिन पर फराह-सुहाना ने ऐसे किया विश, ‘फौजी 2’ सीरियल का ट्रेलर आया सामने

लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन सुपरस्टार शाहरुख खान आज शनिवार (2 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे है। वे 59 साल के हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Nov 2024 7:17:37

2 News : शाहरुख को 59वें जन्मदिन पर फराह-सुहाना ने ऐसे किया विश, ‘फौजी 2’ सीरियल का ट्रेलर आया सामने

लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन सुपरस्टार शाहरुख खान आज शनिवार (2 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे है। वे 59 साल के हो गए हैं। तीन दशक से भी ज्यादा समय से मनोरंजन जगत में एक्टिव शाहरुख के लिए सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों और शुभकामनाओं का पिटारा खुल गया है। सभी उन पर अलग-अलग अंदाज में प्यार लुटा रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी खास दोस्त फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।

पहली तस्वीर में फराह, शाहरुख के साथ हैं। दूसरी फोटो में शाहरुख की पत्नी गौरी खान, फिल्म निर्माता करण जौहर, एक्ट्रेस आलिया भट्ट, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'बादशाह' नजर आ रहे हैं। अगली तस्वीर में फराह और शाहरुख दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। आखिरी तस्वीर में फराह, शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी के साथ पोज दे रही हैं। फराह ने कैप्शन में लिखा, “कुछ पुरानी तस्वीरें..ढेर सारी खुशनुमा यादें और बनाने के लिए बहुत कुछ..जन्मदिन मुबारक हो।”

बता दें फराह और शाहरुख की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर कमाल किया है। फराह ने साल 2004 में शाहरुख के साथ ‘मैं हूं ना’ से डायरेक्शन में कदम रखा था। इसके बाद दोनों ने ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्में बनाईं। शाहरुख की बेटी एक्ट्रेस सुहाना खान ने भी एक खास पोस्ट के जरिए पापा को बधाई दी है। सुहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की। ये फोटो उनके बचपन की है, जिसमें सुहाना व उनके भाई आर्यन अपने पापा के साथ फनी पोज दे रहे हैं।

4 तस्वीरों के कोलाज वाली फोटो शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे, दुनिया में सबसे ज्यादा आप से प्यार करती हूं।” इसके अलावा उन्होंने फैन पेज द्वारा शेयर किए गए वीडियो को भी स्टोरी पर पोस्ट किया। सुहाना ने पिछले साल ‘द आर्चीज’ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ है। इसमें सुहाना भी नजर आएंगी। डायरेक्टर सुजॉय घोष होंगे।

‘फौजी 2’ सीरियल में विक्की जैन और गौहर खान की हैं प्रमुख भूमिकाएं

शाहरुख खान के जन्मदिन पर ‘फौजी 2’ सीरियल के निर्माताओं ने इसका ट्रेलर जारी किया है। नवंबर में दूरदर्शन पर इस सीरियल का प्रीमियर होगा। इसमें विक्की जैन और गौहर खान की मुख्य भूमिका है। साथ ही कई नए कलाकार नजर आएंगे। ट्रेलर एक मनोरंजक कहानी की ओर इशारा करता है, जो पुरानी यादों को समकालीन विषयों के साथ जोड़ता है। सीरियल के डायरेक्टर व प्रोड्यसूर संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर किया।

उन्होंने लिखा कि अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें और फौजियों की अगली पीढ़ी के लिए खुद को तैयार कर लें। साहस और बलिदान का एक नया युग शुरू हो रहा है। गौहर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि ट्रेलर अब आ गया है! अंत तक देखें। विक्की और जफर मेहदी इसके सह-निर्माता हैं। इसमें समीर हल्लिम क्रिएटिव हेड हैं और इसका टाइटल ट्रैक श्रेयस पुराणिक ने कंपोज किया है, जिसे सोनू निगम ने गाया है।

यह विशाल चतुर्वेदी की कहानी पर आधारित है, जिसकी पटकथा अमरनाथ झा ने लिखी है और संवाद अनिल चौधरी और चैतन्य तुलस्यान ने लिखे हैं। ‘फौजी 2’ 18 नवंबर से टेलीकास्ट होगा। इसके एपिसोड हर सोमवार से गुरुवार तक रात 9 बजे डीडी नेशनल पर आएंगे। बता दें साल 1989 में आए ‘फौजी’ सीरियल में शाहरुख की मुख्य भूमिका थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार