Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जो जीता वही सिकंदर’ में दीपक तिजोरी ने फराह को किया था Kiss, शान ने भी बताई फिल्म से जुड़ी यह खास बात

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने जब से यूट्यूब पर कुकिंग चैनल शुरू किया है, तब से ही वह काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वह अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 11:27:08

‘जो जीता वही सिकंदर’ में दीपक तिजोरी ने फराह को किया था Kiss, शान ने भी बताई फिल्म से जुड़ी यह खास बात

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने जब से यूट्यूब पर कुकिंग चैनल शुरू किया है, तब से ही वह काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वह अपने कुक दिलीप के साथ सेलेब्स के घर जाती हैं और उन्हें कुकिंग चैलेंज देती हैं। साथ ही इस दौरान उनकी बातचीत में कई दिलचस्प चीजें सामने आती हैं, जो शायद ही किसी को पता हो। इसी कड़ी में अब फराह और दिलीप बॉलीवुड के मशहूस सिंगर शान के घर पहुंचे। फराह और शान ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया, जब वे संघर्ष कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म आमिर खान और आयशा जुल्का की साल 1992 में आई सुपरहिट मूवी ‘जो जीता वही सिकंदर’ के सेट की यादें ताजा कीं।

इससे फराह व शान के करिअर को नया मोड़ मिला था। वीडियो में फराह बोलीं कि शान की पहली फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर’ थी। इस पर शान बोले कि हां, मैं उसमें सैक्सोफोन के साथ था! फराह ने कहा कि और मैं उस फिल्म में जूनियर डांसर थीं। शान के दोनों बेटे यह सुनकर हैरान रह गए।

फराह ने बताया कि असल में मैं उस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर जुड़ी थीं, लेकिन जब डांसर्स की कमी पड़ गई तो मैंने कोरियोग्राफी में मदद करनी शुरू की। और जब भी कोई डांसर शूट पर नहीं आता था, तो मुझे कैमरे के सामने भेज दिया जाता था। एक सीन में एक्टर दीपक तिजोरी मेरे गाल पर किस करते हैं। दरअसल जो लड़की यह सीन करने वाली थी उसने मना कर दिया, तो मुझे भेज दिया गया।
farah khan,choreographer farah khan,director farah khan,shaan,singer shaan,farah shaan,cook dilip,jo jeeta wohi sikandar,deepak tijori सिंगर शान ने ‘जो जीता वही सिकंदर’ में एक्टर के रूप में किया था 4 दिन काम लेकिन…

शान ने बताया कि उन्होंने फिल्म में 4 दिन काम किया था, लेकिन फाइनल कट में वो बस एक झलक भर के लिए दिखे। शान ने हंसते हुए कहा कि 4 दिन की शूटिंग के बाद मैं सिर्फ एक गाने के मेडले में थोड़ी देर के लिए दिखा। इस पर फराह भी बोलीं कि मुझे याद है, वो शायद जतिन का गाना था, जिसे मैं कोरियोग्राफ कर रही थी। उस वक्त फिल्म के मेकर्स के पास पैसे कम थे, इसलिए उन्होंने जतिन को भी गाने में डाल दिया था! इस पर शान ने कहा कि मुझे 4 दिन के लिए 150 रुपए रोज मिले थे, जबकि बाकी लोगों को सिर्फ 75 रुपए मिलते थे।

यह सुनकर फराह हैरान रह गईं और बोलीं, “क्या! तुम्हें पैसे मिले थे? मुझे तो एक पैसा भी नहीं मिला!” फिर मुस्कुराते हुए फराह ने कहा कि लेकिन सच कहूं, उस फिल्म ने मुझे जो दिया, वो किसी चेक से कहीं ज्यादा कीमती था — उस फिल्म ने मेरी जिंदगी बदल दी। उल्लेखनीय है कि अब फराह एक सफल डायरेक्टर बन चुकी हैं और वह 'ओम शांति ओम', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'मैं हूं ना' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुकी हैं। फराह कुछ समय पहले सोनी टीवी पर कुकिंग रियलिटी शो सेलेब्रिटी मास्टरशेफ होस्ट करती नजर आई थीं। दूसरी ओर, शान ने फिल्मों में कई यादगार और सुपरहिट गानों को अपनी मधुर आवाज से सजाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका