न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘तन्वी द ग्रेट’ के प्रीमियर में किरण की हालत देख फैंस चिंतित, वीडियो वायरल, मशहूर फिल्ममेकर का निधन

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर लंबे समय से अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुपम ने इस फिल्म के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 2:10:30

2 News : ‘तन्वी द ग्रेट’ के प्रीमियर में किरण की हालत देख फैंस चिंतित, वीडियो वायरल, मशहूर फिल्ममेकर का निधन

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर लंबे समय से अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुपम ने इस फिल्म के साथ डायरेक्टर के रूप में वापसी की है। फिल्म आज शुक्रवार (18 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। गुरुवार को इसका प्रीमियर रखा गया था, जहां फिल्म की कास्ट से लेकर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान अनुपम कई सालों बाद अपनी पत्नी किरण खेर के साथ नजर आए। कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनुपम पत्नी को संभालते नजर आ रहे हैं। किरण की हालत देख फैंस चिंता में पड़ गए हैं।

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में अनुपम ने किरण के साथ रेड कार्पेट पर एंट्री ली। वीडियो अनुपम पत्नी का हाथ थामे चलते नजर आए। इस दौरान किरण ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी और कैमरे के सामने स्माइल करती दिखीं। हालांकि किरण पहले की जैसे एनर्जेटिक नहीं दिख रही थीं। अनुपम और उनका बेटा सिकंदर खेर उन्हें संभालता नजर आया। किरण को देख ऐसा लग रहा था कि शायद उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है। किरण ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “आशा करती हूं कि वह ठीक होंगी।” दूसरे ने लिखा, “भगवान से उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।” तीसरे यूजर ने लिखा, “उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह पूरी तरह ठीक नहीं हैं। भगवान करे वह जल्द ही ठीक हो जाएं। दोनों को बहुत सारा प्यार।” इसके अलावा कई अन्य लोगों ने भी कमेंट कर उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है। उल्लेखनीय है कि साल 2020 में किरण को ब्लड कैंसर हुआ था और तब से ही वो मीडिया के सामने कम ही नजर आती हैं। किरण का इलाज चल रहा है और वह रिकवर कर रही हैं।

‘तन्वी द ग्रेट’ की बात करें तो इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ अनुपम करीब 22 साल के बाद डायरेक्शन में लौटे हैं। फिल्म से एक्ट्रेस शुभांगी दत्त बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म 21 साल की लड़की की कहानी पर है, जो ऑटिज्म से पीड़ित है। वह अपने दादा के साथ रहती है, जिसका किरदार अनुपम ने निभाया है। शुभांगी दिवंगत पिता की इच्छा पूरी करने के लिए सेना में शामिल होना चाहती हैं।

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे वेलु प्रभाकरन ने दुनिया को कहा अलविदा

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर फिल्ममेकर, सिनेमैटोग्राफर और एक्टर वेलु प्रभाकरन ने दुनिया से विदाई ले ली है। चेन्नई के एक निजी अस्पताल में आज शुक्रवार (18 जुलाई) को उनका निधन हो गया। वे 68 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम को पोरूर श्मशान घाट में किया जाएगा।

अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर वलासरवक्कम में रखा जाएगा। आज सुबह एक इंडस्ट्री ट्रैकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “विवादास्पद विषयों पर फिल्में बनाने वाले तमिल फिल्म निर्देशक वेलु प्रभाकरन (68) का स्वास्थ्य संबंधित कारणों से निधन हो गया है। उन्होंने ‘नालया मानवन’, ‘कडवल्लु’ और ‘काधल कथा’ जैसी फिल्मों के जरिए नास्तिकता, जातिवाद और लैंगिकता जैसे मुद्दों को छुआ।” वेलु ने करिअर की शुरुआत साल 1980 में फिल्म ‘इवर्गल विथ्यासमानवर्गल’ के सिनेमैटोग्राफर के रूप में की थी।

इसके बाद साल 1989 में उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा और ‘नालया मानवन’ फिल्म बनाई। 90 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने एक्शन फिल्मों में भी हाथ आजमाया। साल 2004 में बनी उनकी फिल्म ‘काधल अरंगम’, जिसे साल 2009 में ‘काधल कथा’ के नाम से रिलीज किया गया, सेंसर बोर्ड से विवादों में घिर गई थी। अभिनेता के रूप में उनकी अंतिम फिल्म इसी साल आई ‘गजानना’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी