Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘नागजिला’ की फोटो में लोगों ने पकड़ी यह गलती, करण हुए ट्रॉल, पहलगाम हमले से आहत सिंगर ने रद्द किया कॉन्सर्ट

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही अपनी नई फिल्म ‘नागजिला’ का एलान किया था। इसमें एक्टर कार्तिक आर्यन लीड रोल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 1:59:17

2 News : ‘नागजिला’ की फोटो में लोगों ने पकड़ी यह गलती, करण हुए ट्रॉल, पहलगाम हमले से आहत सिंगर ने रद्द किया कॉन्सर्ट

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही अपनी नई फिल्म ‘नागजिला’ का एलान किया था। इसमें एक्टर कार्तिक आर्यन लीड रोल में दिखेंगे। करण द्वारा शेयर की गई पोस्ट में कार्तिक की एक फोटो थी जिसमें वे ‘नागराज’ के रूप में दिख रहे थे। हालांकि इस तस्वीर में कार्तिक का चेहरा नहीं दिख रहा था। इस बीच फैंस ने मेकर्स की एक बड़ी गलती पकड़ ली। सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि कार्तिक की जो तस्वीर इस्तेमाल की गई वो उनके इंस्टाग्राम से उठाई गई थी। फोटो को ‘नागराज’ का रूप देने के लिए बस थोड़ा एडिट कर दिया गया।

कार्तिक की ‘नागराज’ वाली तस्वीर और उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पुरानी तस्वीर एक ही है। कार्तिक ने ये फोटो अपने घर की बालकनी में खड़े होकर खिंचवाई थी। लोग फिल्म के मेकर्स को ट्रॉल कर रहे हैं। एक रेडिट यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “तो धर्मा ने कार्तिक की पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट का इस्तेमाल अपनी अगली फिल्म का आधिकारिक पोस्टर बनाने के लिए किया है। केजो (करण जौहर) और उनकी टीम ने असल में मेहनत करना बंद कर दिया है।” उल्लेखनीय है कि कार्तिक ने भी फिल्म की घोषणा करने के साथ पोस्ट शेयर की थी।

इसके कैप्शन में लिखा, “इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देख ली, अब देखो नागों वाली पिक्चर! नागजिला-नाग लोक का पहला कांड, फन फैलाने आ रहा है। प्रेयाम्वादेश्वर प्यारे चंद, नागपंचमी पर आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को।” लोग कार्तिक को इस खास अवतार में देखने के लिए बेकरार हैं। कार्तिक की पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 3’ थी। इसमें उनकी कमाल की एक्टिंग थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए।

अरिजीत सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर कॉन्सर्ट को लेकर शेयर की जानकारी

तीन दिन पहले मंगलवार (22 अप्रैल) को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देश स्तब्ध है। आतंकवादियों ने पहलगाम घूमने आए लोगों को गोलियों से भूनकर उनकी जान ले ली। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। हर कोई अपने-अपने तरीके से दुख और गुस्सा दिखा रहा है। कई सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहे मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह भी इस घटना से आहत हैं। उन्होंने अपना आगामी म्यूजिकल कॉन्सर्ट रद्द कर दिया है। अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी है।

अरिजीत ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा की गई पोस्ट को शेयर किया। इसमें लिखा है, “महत्वपूर्ण अपडेट। हाल ही में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर, आयोजकों ने कलाकारों के साथ मिलकर इस रविवार, 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाले आगामी शो को रद्द करने का फैसला किया है।

सभी टिकट धारकों को पूरा पैसा वापस मिलेगा और राशि स्वचालित रूप से आपके मूल भुगतान मोड में वापस कर दी जाएगी। आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद।” इससे पहले साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने भी घोषणा की थी कि पहलगाम आतंकवादी हमले के कारण उनके आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट के लिए हुकुम टूर की टिकट बिक्री स्थगित कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका