न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जया का यह अंदाज देख चौंक गए फैंस, फिल्म का पोस्टर जारी, इस एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की तस्वीरें

एक्ट्रेस जया बच्चन, एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस वामिका गब्बी फिल्म ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ की शूटिंग शुरू हो चुकी। आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Nov 2024 7:56:59

2 News : जया का यह अंदाज देख चौंक गए फैंस, फिल्म का पोस्टर जारी, इस एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की तस्वीरें

एक्ट्रेस जया बच्चन, एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस वामिका गब्बी फिल्म ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ की शूटिंग शुरू हो चुकी। आज गुरुवार (14 नवंबर) को फिल्ममेकर्स ने मूवी का आधिकारिक पोस्टर शेयर किया है। इसमें जया को हाथ में माइक लेकर हंसते देखा जा रहा है। पोस्टर देख लग रहा है जैसे सारे आर्टिस्ट एक रॉक बैंड का हिस्सा हैं। जया के साथ सिद्धांत और वामिका भी नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए tipsfilmsofficial ने कैप्शन लिखा, “अनलॉकिंग लव एंड लाफ्टर, दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग, 2025 में रिलीज होगी। क्या आप चाबी घुमाने के लिए तैयार हैं।”

जया को इस जॉली मूड में देख फैंस जहां हैरान हैं, वहीं खुशी भी जता रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि जया अधिकतर पार्टी, फंक्शन या इवेंट में पैपराजी से नाराजगी जताते हुए गुस्से में नजर आती हैं। फैंस उन्हें खुशमिजाज रूप में देखने के लिए तरस गए थे। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रॉल करते हैं। बहरहाल जया का यह रूप देख फैंस उत्साहित हैं और अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जयाजी तस्वीर में कितनी प्यारी लग रही हैं।” दूसरे ने लिखा, “जया बच्चन मुस्कुरा रही हैं, ये देखने के लिए मैंने दो बार तस्वीर देखी।”

तीसरे ने लिखा, “ये जया बच्चन नहीं हो सकती हैं।” चौथे ने लिखा, “विश्वास नहीं होता कि जयाजी हंस रही हैं।” पांचवें ने लिखा, “कितनी प्यारी मुस्कान है इनकी।” उल्लेखनीय है कि जया ने कई सालों तक अपनी एक्टिंग के माध्यम से फैंस का दिल जीता। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। अमिताभ बच्चन के साथ शादी के बाद जया ने फिल्मों में काम कम कर दिया। कई सालों से वह राजनीति में भी एक्टिव हैं।

श्रीजिता डे ने माइकल ब्लोहम पेप के साथ की दोबारा शादी

'बिग बॉस' फेम टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस श्रीजिता डे इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं। श्रीजिता ने मेहंदी से लेकर हल्दी सेरेमनी तक की फोटो लगातार साझा की। अब श्रीजिता ने शादी की पहली झलक अपने चाहने वालों को दिखाई है। बता दें कि श्रीजिता ने साल 2023 में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम पेप संग क्रिश्चियन तरीके से शादी की थी। अब वह माइकल के साथ बंगाली रीति-रिवाज से सात फेरों के बंधन में बंधीं।

श्रीजिता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। इनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने कितनी धूमधाम से शादी की। श्रीजिता ने ग्रूम एंट्री से लेकर शादी तक की झलक दिखाई है। श्रीजिता लाल साड़ी, सिर पर मुकुट, बंगाली मेकअप और ज्वेलरी में इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है।

दूसरी ओर, माइकल सफेद शेरवानी पहने बुलेट पर बैठकर शादी करने पहुंचे। ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। श्रीजिता को उनके चाहने वालों से लेकर इंडस्ट्री तक के लोग बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। शादी में सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए। श्रीजिता के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आखिरी बार ‘बिग बॉस 16’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री