Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन एक्टर्स को साथ देख लगने लगी ZNMD सीक्वल की अटकलें, गोविंदा से तलाक पर ऐसा बोलीं सुनीता

फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। ZNMD फिल्म में

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 8:51:45

2 News : इन एक्टर्स को साथ देख लगने लगी ZNMD सीक्वल की अटकलें, गोविंदा से तलाक पर ऐसा बोलीं सुनीता

फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। ZNMD फिल्म में कैटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन की भी अहम भूमिकाएं थीं। फिल्म 15 जुलाई 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म पूरी तरह से इमोशंस से भरपूर थी। इसमें कई ऐसे सीन थे, जो पल भर में हंसने और रोने पर मजबूर कर देते हैं। हर कलाकार का अभिनय बेमिसाल था। जिंदगी में दोस्तों की जगह, उनकी अहमियत और उनकी जरूरत को डायरेक्टर जोया अख्तर ने बखूबी पर्दे पर उतारा।

फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था। बहरहाल इस फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। दरअसल आज शनिवार (1 मार्च) को ऋतिक, फरहान और अभय की तिकड़ी साथ नजर आई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2' की अटकलें लगाना शुरू कर दी। तीनों हीरो ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की। अपनी तस्वीर के साथ अभिनेताओं ने कैप्शन में लिखा, “इसमें समय लगा, लेकिन हम आखिरकार साथ आ गए।” हालांकि उनकी पोस्ट में हैशटैग 'जिंदगी को यस बोल' देख ये साफ हो गया कि उन्होंने किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि एक विज्ञापन के लिए हाथ मिलाया है।

जोया अख्तर ने एक इंटरव्यू में फिल्म के सीक्वल पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि इससे जुड़ा हर एक शख्स इसका सीक्वल चाहता है। हम इसे सिर्फ पैसों के लिए नहीं बनाना चाहते हैं। जब दर्शक दूसरा भाग देखने आएंगे तो वे एक बढ़िया अनुभव और उम्मीद के साथ आएंगे। हमें उनकी कसौटी पर खरा उतरना ही होगा, वरना वे खुश नहीं होंगे। फिल्म निर्माता रीमा कागती, जिन्होंने जोया के साथ मिलकर फिल्म लिखी थी, ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वे सीक्वल बनाने के इरादे से फिल्म को फिर से बनाने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं, जब तक कि उनके पास वास्तव में कोई अच्छा आइडिया न हो।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का वीडियो हो रहा है वायरल

एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले सुनीता ने इंटरव्यू में कुछ ऐसा बोल दिया, जिसे सुनने बाद ऐसा लगने लगा कि शादी के 37 साल बाद कपल अलग होने जा रहा है। इसने फैंस को काफी हैरान कर दिया था। इसके बाद कुछ दिनों पहले सुनीता को बेटे यशवर्धन के साथ देखा गया जहां उन्होंने यह कहा था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड यानी काम के साथ हैं। इस बयान के बाद फिर यह कयास लगाए जा रहे थे कि गोविंदा और सुनीता अलग हो रहे हैं।

गोविंदा के एक मराठी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने के चर्चे भी होने लगे। यह भी बताया गया कि सुनीता ने तलाक का नोटिस भेज दिया है। हालांकि बाद में पता चला कि दोनों के बीच अनबन को अब सुलझा लिया गया है। इस बीच सुनीता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने तलाक को लेकर चल रही खबरों को खारिज करते हुए कहा कि अलग-अलग रहने का यह मतलब है कि जब गोविंदा ने पॉलिटिक्स ज्वाइन किया तो सारे कार्यकर्ता घर पर आते रहते थे।

हमारी जवान बेटी है हम शॉर्ट्स पहनकर घूमते हैं इसलिए हमने सामने एक ऑफिस ले लिया था। गोविंदा और मुझे इस दुनिया में अगर कोई माई का लाल अलग कर सकता हो तो सामने आकर दिखाए। उल्लेखनीय है कि सुनीता की गोविंदा से पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वह केवल 15 साल की थीं। उनकी शादी साल 1987 में हुई थी तब सुनीता सिर्फ 18 साल की थीं। साल 1988 में वो बेटी टीना आहूजा के माता-पिता बने। उनका बेटा यशवर्धन जल्द फिल्मों में आने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका