Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल को इस हाल में देख ऐसा अनुमान लगा रहे फैंस, इस मशहूर सिंगर से धोखाधड़ी करने पर हुई गिरफ्तारी

दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म साल 2015 में आई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Mar 2025 2:30:42

2 News : कपिल को इस हाल में देख ऐसा अनुमान लगा रहे फैंस, इस मशहूर सिंगर से धोखाधड़ी करने पर हुई गिरफ्तारी

दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म साल 2015 में आई कपिल की डेब्यू फिल्म का अगला पार्ट है। इस फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट रहा था। लोग आज भी इसे भरपूर एंजॉय करते हैं। अब कपिल ने KKKPK 2 की भी शूटिंग शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में कपिल भोपाल आए थे। यहां आते ही कपिल ने भगवान भोलेनाथ का प्राचीन भोजपुर मंदिर भी घूमा और शिवजी का आशीर्वाद लिया।

कपिल काफी दुबले-पतले लुक में नजर आए। फिल्म की शूटिंग के चलते कुछ फैंस ने अनुमान लगाया कि अपने किरदार के लिए शायद कपिल ने खुद अपना वजन घटाया है। वहीं कुछ फैंस को उनकी हेल्थ की चिंता सता रही है। वे कमेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। इस बीच कपिल ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें कपिल पहले सीढ़ियों से चढ़ते हुए लोगों से बात कर रहे हैं। इसके बाद मंदिर प्रांगण में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की अर्चना करते नजर आ रहे हैं। कपिल ने मंदिर में टीका भी लगाया और परिक्रमा लगाई। इस मंदिर के आर्किटेक्ट को देखते हुए कपिल ने यहां की तारीफ की है।

कपिल ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “आप सभी मध्य प्रदेश के भोजपुर शिव मंदिर से दुआएं भेज रहा हूं। ये मंदिर 11वीं सदी में राजा भोज ने बनाया था और कारीगरी का बेहद खास नमूना है। अगर आप भोपाल में हैं तो यहां जरूर आइए।” उल्लेखनीय है कि KKKPK 2 की शूटिंग इस साल जनवरी में शुरू हुई थी और इसका निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं। फिल्म को रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान बना रहे हैं। इस सीक्वल में कपिल और अब्बास-मस्तान फिर से साथ काम कर रहे हैं, जिन्होंने पहले पार्ट का निर्देशन किया था। इस बीच, कपिल के फैंस नेटफ्लिक्स पर आने वाले 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने पोस्ट शेयर कर बताया था अपना दर्द

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ धोखाधड़ी का मामले सामने आया है। ‘बिग बॉस’ में सुपरस्टार सलमान खान के साथ स्टेज शेयर कर चुकीं सुनंदा ने म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। अब धालीवाल को पंजाब पुलिस के मठारू थाने से गिरफ्तार कर लिया गया है। सुनंदा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी।

इसमें उन्होंने कुछ व्यक्तियों और संस्थाओं पर उनके बिजनेस कॉन्ट्रेक्ट पर विशेष अधिकार होने के झूठे दावे करने का आरोप लगाया। उन्होंने साफ किया था कि वह एक स्वतंत्र कलाकार हैं और किसी भी लेन-देन के लिए जिम्मेदार नहीं होंगी। सुनंदा ने अपने फैंस और व्यवसायिक सहयोगियों से अनुरोध किया है कि वो ऐसे व्यक्तियों या संस्थाओं से सतर्क रहें जो उनके नाम का गलत उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने ये भी चेतावनी दी है कि उनके साथ अपने संबंधों को गलत तरीके से पेश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस पोस्ट के सामने आने के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने धालीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोप है कि धालीवाल ने सुनंदा को कंपनी से जबरदस्ती बांध कर रखा और उनका बकाया भुगतान नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका