न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल को दुबले-पतले अवतार में देख फैंस हुए हैरान, कोई करण से कर रहा तुलना तो कोई पूछ रहा सवाल, वीडियो वायरल

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले दिनों इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Apr 2025 11:49:37

कपिल को दुबले-पतले अवतार में देख फैंस हुए हैरान, कोई करण से कर रहा तुलना तो कोई पूछ रहा सवाल, वीडियो वायरल

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले दिनों इस फिल्म के दो दिलचस्प पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। इनमें कपिल दूल्हे के भेष में खड़े हैं। साथ ही उनकी बगल में दुल्हन खड़ी हैं। हालांकि यह खुलासा नहीं किया गया कि वह कौनसी एक्ट्रेस है। यह फिल्म कपिल की साल 2015 में रिलीज हुई कॉमेडी मूवी ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल है। इस बीच कपिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कपिल को देख लोग हैरान हो रहे हैं।

कपिल इसमें एकदम दुबले-पतले नजर आ रहे हैं। वे काफी पतले और फिट हैं। उनका नया अवतार देख फैंस उनसे सवाल कर रहे हैं। दरअसल कपिल को बुधवार (9 अप्रैल) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कपिल अपने ग्रे लुक में स्टाइलिश लेकिन कैजुअल दिख रहे थे। उन्होंने सनग्लास भी पहना हुआ था। उनका चेहरा और शरीर पिछली बार की तुलना में ज्यादा दुबला दिख रहा था, जिसे इंटरनेट पर कई लोगों ने नोटिस किया।

उन्हें जिसने भी देखा वो सोच में पड़ गया। कपिल का वेट बहुत कम लग रहा है। लोग ये जानने चाह रहे हैं कि आखिर इतना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कैसे हुआ और उन्होंने वजन कैसे घटाया। एक यूजर ने लिखा, “कितना ज्यादा वजन घटा लिया है कपिल शर्मा ने।” दूसरे ने लिखा, “वो बीमार लग रहे हैं।” तीसरे ने पूछा, “ओजेम्पिक या जिम?” चौथे ने लिखा, “ये ओजेम्पिक ले रहा है।” पांचवें ने लिखा, “ओजेम्पिक के कारण पूरा बॉलीवुड पतला हो गया है।”

साल 2020 में कपिल ने किया था 11 किलो वजन कम करने का खुलासा

कई फैंस को फिल्ममेकर करण जौहर की याद आ गई, जिन्होंने भी हाल ही में अपना बहुत सारा वजन घटाया है। एक ने लिखा, “करण जौहर की राह पर चल रहे हैं।” दूसरे ने लिखा, 'करण जौहर के बाद कपिल भी उसी ट्रैक पर हैं।” कपिल लॉकडाउन के बाद से ही फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। साल 2020 में एक शूटिंग के दौरान कपिल ने लगभग 11 किलो वजन कम करने का खुलासा किया था।

तब एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग के पीछे का एक वीडियो शेयर किया था। बता दें कि कपिल लंबे समय से अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने काफी वजन कम किया है। वो डिसिप्लिन लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं। कपिल के ट्रेनर योगेश भाटिया ने उन्हें इसमें बहुत मदद की। वो प्लांड डाइट लेते हैं और वर्कआउट मिस नहीं करते।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी