न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘धुरंधर’ में 20 साल छोटी एक्ट्रेस से रोमांस करेंगे रणवीर! फैंस बिफरे, जब प्रियंका ने सास से धुलवाए कपड़े

एक्टर रणवीर सिंह ने रविवार (6 जुलाई) को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी फिल्म धुरंधर का टीजर शेयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 2:01:46

2 News : ‘धुरंधर’ में 20 साल छोटी एक्ट्रेस से रोमांस करेंगे रणवीर! फैंस बिफरे, जब प्रियंका ने सास से धुलवाए कपड़े

एक्टर रणवीर सिंह ने रविवार (6 जुलाई) को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी फिल्म 'धुरंधर' का टीजर शेयर किया गया। इसमें रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल व आर माधवन जैसे सितारे भी नजर आए। इन सबके बीच साउथ इंडियन एक्ट्रेस सारा अर्जुन के किरदार की छोटी सी झलक दिखाई गई। इससे यह पता नहीं चल रहा कि फिल्म में उनका क्या किरदार है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने अटकलें लगानी शुरू कर दी। ज्यादातर लोग सोच रहे हैं कि सारा, रणवीर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। हालांकि यह बात उन्हें हजम नहीं हो रही और इसका मुख्य कारण है दोनों की उम्र का फासला।

जहां सारा 20 साल की है, वहीं रणवीर 40 साल के हो चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “जब ‘धुरंधर’ की शूटिंग हो रही थी, तब सारा 18 साल की थीं।” दूसरे ने लिखा, “मुझे उम्मीद है कि वे एक-दूसरे के साथ रोमांटिक रूप से जोड़े नहीं गए हैं...अन्यथा, उफ्फ!” तीसरे ने लिखा, “मुझे उम्मीद है कि ये किसी मिशन का हिस्सा है। फिर से मुझे हैरानी नहीं होगी अगर वे रोमांस कर रहे हैं। लगभग सभी एक्ट्रेसेज ने अपनी उम्र से दोगुने एक्टर्स संग शुरुआत की है।” चौथे ने लिखा, “दोनों बाप-बेटी की वाइब दे रहे हैं।”

पांचवें ने लिखा, “ये क्या बदतमीजी है। वह बिल्कुल बच्ची जैसी दिख रही है जैसे टीनऐज में होते हैं।” छठे ने लिखा, “आजकल एक्ट्रेस को क्या हो गया है कि 18 की उम्र में उन्हें 25 का दिखना होता है।” बता दें ‘धुरंधर’ को यामी गौतम के पति आदित्य धर ने लिखने के साथ डायरेक्शन किया है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब आप यह जानने को उत्सुक होंगे कि सारा कौन हैं तो बता दें कि वह तमिल एक्ट्रेस हैं। वह 5 साल की उम्र तक 100 से ज्यादा टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकी थीं।

वह बाल कलाकार के रूप में अपनी पहली फिल्म ‘देइवा थिरुमगल’ (2011) से घर-घर में फेमस हो गई थीं। उन्होंने मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। वो 'एक थी डायन', '404', 'जज्बा' और 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' में थीं। वह हिट फिल्मों 'सैवम', 'सिल्लू करुपट्टी' और मणिरत्नम की महाकाव्य 'डुओलॉजी पोन्नियिन सेल्वन : I और II में ऐश्वर्या राय बच्चन का छोटा वर्जन बन चुकी हैं।

2 News : ‘धुरंधर’ में 20 साल छोटी एक्ट्रेस से रोमांस करेंगे रणवीर! फैंस बिफरे, जब प्रियंका ने सास से धुलवाए कपड़े

प्रियंका चोपड़ा को कपड़े धोने में आता है जोर, इंटरव्यू में बताया सास से जुड़ा किस्सा

साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनीं प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी कर ली थी। उनके एक बेटी मालती मैरी हैं। वह अक्सर पति व बेटी के साथ बिताए गए क्वालिटी टाइम की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपनी सास से जुड़ी एक बात बताई। प्रियंका ने बड़ी चालाकी के साथ सास से काम करवा लिया था।

पीपुल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका से सवाल किया गया कि आपके लिए सबसे मुश्किल काम काम क्या है। इसका जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि कपड़े धोना मेरे लिए बहुत मुश्किल काम है। बहुत सारे बटन, बहुत सारे ऑप्शन, बहुत सारी छोटी-छोटी चीजें होती हैं। मुझे ये बड़ा टफ लगता है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि कोई और ये कर दे। मैं कपड़े आयरन कर सकती हूं, मोड़ सकती हूं। लेकिन कपड़े धोने का पूरा प्रोसेस काफी टफ है।

मेरी सास डेनिस मिलर जोनस ने एक बार मुझे सिखाने की कोशिश की, लेकिन वो तो मेरा बस उन्हें कपड़े धोने के लिए मनाने का तरीका था। प्रियंका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो हाल ही उनकी मूवी ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। वह जल्द ही भारतीय सिनेमा में भी वापसी करने को तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर विवाद के बीच अरुण गोविल को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
राम मंदिर विवाद के बीच अरुण गोविल को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
अलीगढ़ में AIMIM नेता का विवादित ऐलान, नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा
अलीगढ़ में AIMIM नेता का विवादित ऐलान, नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा
मां की गोद से सड़क पर गिरा 4 महीने का मासूम, करीब 700 मीटर तक चलते रहे माता-पिता; राहगीरों और पुलिस की सतर्कता से बची जान
मां की गोद से सड़क पर गिरा 4 महीने का मासूम, करीब 700 मीटर तक चलते रहे माता-पिता; राहगीरों और पुलिस की सतर्कता से बची जान
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
बिल्डर संदीप सिंह मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिल्डर संदीप सिंह मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, घर के अंदर मिले बुजुर्ग दंपति के सड़े-गले शव, कई दिनों तक किसी को नहीं लगी भनक
भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, घर के अंदर मिले बुजुर्ग दंपति के सड़े-गले शव, कई दिनों तक किसी को नहीं लगी भनक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक