न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इब्राहिम की इस बात से खुश हुए फैंस, वीडियो वायरल, इस सुपरस्टार के साथ गाने की शूटिंग कर रहीं मौनी

एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी फिल्मी दुनिया में एंट्री मार चुके हैं। इब्राहिम की पहली फिल्म ‘नादानियां’ इसी साल ओटीटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 2:57:12

2 News : इब्राहिम की इस बात से खुश हुए फैंस, वीडियो वायरल, इस सुपरस्टार के साथ गाने की शूटिंग कर रहीं मौनी

एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी फिल्मी दुनिया में एंट्री मार चुके हैं। इब्राहिम की पहली फिल्म ‘नादानियां’ इसी साल ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसमें उनके अपोजिट दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी थीं। फिल्म को खास रिस्पोंस नहीं मिला। इस बीच इब्राहिम की दूसरी फिल्म ‘सरजमीं’ आज शुक्रवार (25 जुलाई) को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और काजोल भी लीड रोल में हैं। इस बीच इब्राहिम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग इब्राहिम की तारीफ कर रहे हैं।

हुआ यूं कि इब्राहिम को पार्किंग में कुछ फैंस ने घेर लिया। इस दौरान इब्राहिम अपने एक प्रशंसक से इशारों के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वो फैन बोल नहीं सकता, ये जानने के बाद इब्राहिम उससे इशारों को समझने की कोशिश करते हुए उसके साथ बड़े ही प्यार से पेश आ रहे हैं। इब्राहिम उससे पूछते हैं कि क्या वह सुन सकता है। जब फैन इशारे से बताता है कि वह सिर्फ इशारे में बातचीत कर सकता है, तो एक्टर उसे प्यार से गले लगाते हैं। साथ ही इब्राहिम फैन को फ्लाइंग किस करते हैं और उसके साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाते हैं।

इस क्यूट मोमेंट को पैपराजी ने कैमरे में कैप्चर कर लिया। लोग इब्राहिम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अभिनेता बहुत अच्छे इंसान हैं और उन्हें सही परवरिश मिली है। दूसरे यूजर ने कहा कि एक्टर बहुत दयालु हैं। तीसरे ने लिखा कि इब्राहिम ने उनका दिल जीत लिया। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि अभिनेता जमीन से जुड़े हुए हैं। इब्राहिम अब करण जौहर की अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' में शनाया कपूर के साथ नजर आएंगे। इब्राहिम की पर्सनल लाइफ की बात करें तो लंबे समय से उनका नाम एक्ट्रेस पलक तिवारी के साथ जुड़ रहा है।

चिरंजीवी की फिल्म ‘विश्वम्भरा’ में हुई मौनी रॉय की एंट्री

तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी की ‘विश्वम्भरा’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म पिछले दो साल से बन रही है। पहले इसे इसी साल मकर संक्रांति पर रिलीज किया जाना था, लेकिन इसके टीजर में खराब वीएफएक्स की वजह से दर्शकों ने खूब ट्रॉल किया। चिरंजीवी ने खुद निर्माताओं से उन सींस को फिर से बनाने की गुजारिश की, जिससे फिल्म की रिलीज टाल दी गई। फिलहाल हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग अंतिम दौर में है। इसमें एक स्पेशल डांस नंबर की शूटिंग हो रही है, जिसमें चिरंजीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ थिरकते नजर आएंगे।

यह गाना फिल्म को और ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए जोड़ा गया है क्योंकि रिलीज में हुई देरी से फिल्म की चर्चा थोड़ी धीमी हो गई थी। मौनी का इसमें कैमियो रोल है। मौनी पिछली बार संजय दत्त की फिल्म 'द भूतनी' में नजर आई थीं, जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी। अब मौनी जल्द ही फिल्म 'सलाहकार' में नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म 8 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

‘विश्वम्भरा’ की बात करें तो इसके डायरेक्टर वशिष्ठ हैं। यह उनके करिअर की दूसरी फिल्म है। तृषा कृष्णन, चिरंजीवी के साथ लीड रोल में हैं, जो पहले भी फिल्म ‘स्टालिन’ में उनके साथ नजर आ चुकी हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एम.एम. कीरवानी तैयार कर रहे हैं। ‘विश्वम्भरा’ एक बड़े बजट की फंतासी फिल्म है। आखिरी गाना पूरा होते ही फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो जाएगी। खबर है कि ‘विश्वम्भरा’ को दशहरा पर रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी