न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नताशा-एलेक्जेंडर के इस वीडियो से खफा हैं फैंस, इस सिंगर ने मुंबई में खरीदा इतने करोड़ का अपार्टमेंट

एक्ट्रेस और सर्बियाई मॉडल नताशा स्टैनकोविक का इसी साल भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक हो गया था। इसके बाद से नताशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Nov 2024 11:54:54

2 News : नताशा-एलेक्जेंडर के इस वीडियो से खफा हैं फैंस, इस सिंगर ने मुंबई में खरीदा इतने करोड़ का अपार्टमेंट

एक्ट्रेस और सर्बियाई मॉडल नताशा स्टैनकोविक का इसी साल भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक हो गया था। इसके बाद से नताशा लगातार खबरों में बनी हुई हैं। नताशा सर्बिया से लौटने के बाद इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। नताशा ने हाल ही में दिवाली पार्टी के दौरान फिटनेस ट्रेनर एलेक्स एलेक्जेंडर के साथ जमकर पोज दिए थे। अब इंटनरेट पर नताशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एलेक्जेंडर उन्हें साड़ी पहनाते दिख रहे हैं।

यह बात यूजर्स को पसंद नहीं आई और वे उन्हें जमकर ट्रॉल कर रहे हैं। वीडियो एलेक्जेंडर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें एलेक्जेंडर सुई-धागे से नताशा की साड़ी सिलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में नताशा उनकी तारीफ करते नहीं थक रहीं। बाद में एलेक्जेंडर साड़ी पहनाने में भी मदद करते दिख रहे हैं। नताशा ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी थी, जबकि एलेक्जेंडर ने ब्लैक एंड क्रीम कलर के कुर्ते में उनके साथ ट्विनिंग की। एलेक्जेंडर ने कैप्शन में लिखा, “मुझे ड्रैपर और टेलर बन जाना चाहिए।”

नताशा ने इसी वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “मेरा बेस्ट फ्रेंड आपके से बेहतर है।” यह वीडियो चर्चा में बना हुआ है। कई यूजर्स ने दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए इस चीप बताया। कुछ ने क्लियर किया कि ये नताशा का कजिन है। एक यूजर ने लिखा, “क्या आप कपल हो? मैं कंफ्यूज हूं।” दूसरे ने लिखा, “बाहर बैठे सभी टेलर्स के लिए दो मिनट का मौन।” एक यूजर ने सवाल पूछा कि क्या यह सच में बेस्ट फ्रेंड है? और एक ने तो कहा कि हार्दिक भाई को पहले ही तलाक दे देना चाहिए था।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से नताशा और एलेक्जेंडर लगातार साथ दिख रहे हैं। ऐसे में उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। एलेक्जेंडर की बात करें तो वह वेब सीरीज ‘गिरगिट’ में नजर आ चुके हैं। उनका नाम एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ भी खूब जुड़ा था। बता दें कि हार्दिक और नताशा की शादी करीब 4 साल ही चली। वे साल 2020 में विवाह बंधन में बंधे थे। उनका एक बेटा अगस्त्य है, जो फिलहाल नताशा के पास है। वैसे दोनों मिलकर बेटे की परवरिश कर रहे हैं।

राहुल वैद्य ने पिछले दिनों खरीदी थी 2 करोड़ रुपए की एक लग्जरी कार भी

मशहूर सिंगर राहुल वैद्य (37) ने मुंबई में 9 करोड़ रुपए का एक अपार्टमेंट खरीदा है। प्रॉपर्टी एडवाजर कंपनी स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक राहुल ने हाल ही में मुंबई में 9 करोड़ रुपए की आवासीय संपत्ति खरीदी है। हमने पंजीकरण दस्तावेजों की समीक्षा की है। यह अपार्टमेंट डीएलएच सिग्नेचर में स्थित है, जो डीएलएच समूह की एक प्रीमियम परियोजना है। अपार्टमेंट करीब 3110 वर्ग फुट (लगभग 288.92 वर्ग मीटर) के ‘कारपेट एरिया’ और 317.93 वर्ग मीटर (लगभग 3422 वर्ग फुट) के निर्मित क्षेत्र में फैला हुआ है।

अक्टूबर में यह सौदा संपन्न हुआ। इस लेनदेन में 56.37 लाख रुपए का स्टांप शुल्क भुगतान और 30000 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस लगी। राहुल ने 2 महीने पहले ही लग्जरी कार रेंज रोवर भी खरीदी थी, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए के आस-पास थी। राहुल स्टेज शो से तगड़ी कमाई करते हैं। उनके म्यूजिक वीडियो भी आते रहते हैं।

राहुल ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा थे और रनर अप रहे थे। उस सीजन का खिताब रुबीना दिलैक ने जीता था। वे ‘खतरों के खिलाड़ी’ और पिछले दिनों ‘लॉफ्टर शेफ्स’ में नजर आए थे। राहुल इंडियन आइडल के पहले सीजन में सैकंड रनरअप रहे थे। राहुल ने साल 2021 में एक्ट्रेस दिशा परमार के साथ शादी की थी। वे पिछले साल सितंबर में बेटी के पिता बने।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री