जी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला ‘पवित्र रिश्ता’ एक ऐसा सीरियल था, जिसने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सामने बॉलीवुड में आने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार किया था। पिछले साल 14 जून को सुशांत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब एक बार फिर पवित्र रिश्ता चर्चा में है क्योंकि इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सेट से इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
अर्चना के रोल में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ही हैं वहीं इस बार मानव का रोल शहीर शेख कर रहे हैं। पहले पार्ट में सुशांत ने मानव का किरदार निभाया था और उन्हें इस रोल ने काफी शौहरत दिलाई थी। सुशांत के फैंस को मानव के रूप में शहीर सहन नहीं हो रहे हैं। ऐसे में वे ‘पवित्र रिश्ता-2’ के बायकॉट की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर #BoycottPavitraRishta2 ट्रेंड कर रहा है। कई फैंस ने पोस्ट के साथ Our Manav Only Sushant लिखा है।
Sushant started his career from Manav.
He showed his real nature in his role.
Please don't make money on name of Sushant.@anky1912 @ektarkapoor #BoycottPavitraRishta2
Our Manav Only Sushant 🦋














