Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फैंस ने केक काट मनाया अमिताभ का बर्थडे, वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस ने शेयर किया टाटा का वीडियो

दुनियाभर के चहेते एक्टर अमिताभ बच्चन आज शुक्रवार (11 अक्टूबर) को अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Oct 2024 2:16:12

2 News : फैंस ने केक काट मनाया अमिताभ का बर्थडे, वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस ने शेयर किया टाटा का वीडियो

दुनियाभर के चहेते एक्टर अमिताभ बच्चन आज शुक्रवार (11 अक्टूबर) को अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर अमिताभ के लिए बधाइयों और शुभकामनाओं का अंबार लगा हुआ है। इस बीच अमिताभ के घर 'जलसा' के बाहर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें फैंस बिग बी का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि फैंस ‘जलसा’ के बाहर केक काट रहे हैं। वे हर साल की तरह वहां बैनर और पोस्टर लिए अमिताभ की एक झलक पाने के लिए खड़े हैं।

वे काफी जोश में हैं और उनकी खुशी देखते ही बनती है। अमिताभ इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के मंच पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। उन्हें आज के एपिसोड में जन्मदिन का जश्न मनाते दिखाया जाएगा। इस दौरान सुपरस्टार आमिर खान और उनके बेटे जुनैद हॉट सीट पर रहेंगे। अमिताभ फैंस से जुड़े रहना पसंद करते हैं। ऐसे में वे आम तौर पर ब्लॉग लिखते रहते हैं। साथ ही ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लगातार पोस्ट शेयर कर खुद से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी देना पसंद करते हैं। फैंस को भी उनका हर अंदाज पसंद आता है। उनकी सादगी, विनम्रता और प्रजेंस ऑफ माइंड हर चीज सबका ध्यान खींचती है।

अमिताभ जितनी खूबी से हिंदी बोलते हैं, उतनी ही पकड़ उनकी अंग्रेजी पर भी है। KBC में आने वाले कंटेस्टेंट और वहां मौजूद ऑडियंस उन्हें देख अभिभूत हो जाती है। अमिताभ का औरा ही कुछ ऐसा है कि हर कोई उन्हें देख खो जाता है। 70-80 के दशक में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने वाले अमिताभ का आकर्षण आज भी कायम है। उनकी पिछली फिल्म जून में रिलीज हुई कल्कि 2898 एडी थी और इसमें अमिताभ के अभिनय की जमकर प्रशंसा हुई। गुरुवार (10 अक्टूबर) को अमिताभ की फिल्म वेट्टैयन रिलीज हुई, जिसमें वे रजनीकांत के साथ हैं। फिल्म की शानदार शुरुआत हुई।

रुपाली गांगुली ने रतन टाटा को याद करते हुए लिखी यह पोस्ट

बिजनेस टाइकून रतन नवल टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर) की रात निधन हो गया। उनके जाने से पूरा देश स्तब्ध रह गया। गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने टाटा को याद करते हुए एक वीडियो शेयर करने के साथ इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर कीं। रुपाली ने जून में भी टाटा के एक कारनामे की सराहना करते हुए पोस्ट शेयर की थी।

रुपाली ने जो वीडियो शेयर किया है, इसमें टाटा की कई तस्वीरें हैं और उनके साथ उनकी अचीवमेंट्स हैं। रुपाली ने बताया कि टाटा ने मुंबई के महालक्ष्मी में चौबीस घंटे खुले रहने वाला एक एनिमल हॉस्पिटल खुलवाया। रुपाली ने लिखा, “यह हॉस्पिटल रतन टाटा ने खुद के स्ट्रगल को देखते हुए बनवाया। उन्होंने देखा था जख्मी कुत्तों के लिए कोई एडवांस हेल्थकेयर सिस्टम नहीं है।

रुपाली ने एक न्यूज की क्लिप भी शेयर की, जिसमें बताया गया कि टाटा के बॉम्बे हाउस को आवारा कुत्तों के लिए खुला रखा गया। रुपाली ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “रतन टाटा, वह शख्स जिसकी मैं सराहना करती हूं और जिसके जैसी बनना चाहती हूं…उनके गुणों को आत्मसात करना और उनके मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहती हूं! मेरे हीरो, मेरी प्रेरणा…श्री रतन टाटा। यह पर्सनल लगता है।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका