ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस दिन रिलीज होगी 'दिल दोस्ती और डॉग्स' मूवी
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर विरल शाह की फिल्म 'दिल दोस्ती और डॉग्स' एक दिल छू लेने वाली कहानी के माध्यम से कुत्तों और इंसानों के बीच के अनोखे बंधन को दर्शाएगी। फिल्म गोवा के खूबसूरत परिदृश्य को भी प्रदर्शित करती है। आज मंगलवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 28 फरवरी को स्ट्रीम होगी। इसमें नीना गुप्ता और शरद केलकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इसमें मसुमेह मखीजा, कुणाल रॉय कपूर, कीर्ति केलकर, टीनू आनंद, एहान भट्ट और तृधा चौधरी के भी अहम रोल हैं। नीना इसमें ‘बेथानी लॉरेंस’ बनी हैं। नीना ने कहा कि यह किरदार निभाना मेरे लिए एक गहरा भावनात्मक अनुभव था। वह एक ऐसी महिला है जिसने अपने जुनून को दबा दिया है और खुद को दुनिया से दूर कर लिया है, लेकिन एक अप्रत्याशित साथी के माध्यम से, वह सीखती है कि जीवन में अभी भी बहुत कुछ है। यह फिर से खोज की एक खूबसूरत यात्रा है, और मैं इससे व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ी।
शरद फिल्म में अपनी पत्नी कीर्ति केलकर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। शरद ने कहा कि कीर्ति के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना खास था, लेकिन जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा छुआ, वह थी मेरी ऑन-स्क्रीन बेटी के साथ मेरा बंधन। फिल्म निर्माता विरल शाह ने अपनी गुजराती फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।4 different journeys of Love, Healing & second chances- all with a help from the furry friends & wagging tails!#DilDostiAurDogs streaming from February 28 only on @JioHotstar#DilDostiAurDogsOn













