न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बादशाह ने शेयर कीं 2 तस्वीरें, हालत देख घबराए फैंस, इस मामले में पूछताछ के लिए ED के समक्ष पेश हुए अभिनेता

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी काम की वजह से उनकी चर्चा होती है तो कभी उनकी निजी जिंदगी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Sep 2025 2:04:38

2 News : बादशाह ने शेयर कीं 2 तस्वीरें, हालत देख घबराए फैंस, इस मामले में पूछताछ के लिए ED के समक्ष पेश हुए अभिनेता

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी काम की वजह से उनकी चर्चा होती है तो कभी उनकी निजी जिंदगी में चल रहीं घटनाओं के चलते वे खबरों में आ जाते हैं। बहरहाल बादशाह को लेकर जो खबर सामने आ रही है, वह उनके फैंस को चिंता में डाल देगी। बादशाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की है, जिसमें उनकी 2 फोटो दिखाई दे रही है। इसे देख नेटिजंस घबरा गए हैं और वे बादशाह का हालचाल पूछ रहे हैं। साथ ही कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। पहली तस्वीर में बादशाह का पूरा चेहरा सूजा हुआ नजर आ रहा है, वहीं दूसरी फोटो में एक आंख पर सफेद रंग की पट्टी बंधी हुई है।

इन फोटो के साथ बादशाह ने कैप्शन में लिखा, “अवतार जी का मुक्का हिट करता है जैसे...'#badsofbollywood #kokaina.” बादशाह की यह पोस्ट सामने आने के बाद धड़ाधड़ कमेंट्स शुरू हो गए और लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर आशंकित हो गए हैं। एक फैन ने लिखा, “ये क्या हो गया, अभी तो आप शिकागो में परफॉर्म कर रहे थे।” दूसरे ने लिखा, “ऊं नम: शिवाय, बड़े भाई जल्द ठीक हो जाओ।” तीसरे ने लिखा, “अरे बादशाह भाई बता तो दो कि हुआ क्या है?” चौथे फैन ने लिखा, “बादशाह भाई अपना ख्याल रखना।”

इन फोटो को शेयर करने से पहले बादशाह ने अपने नए गाने KOKAINA की भी कुछ क्लिप शेयर की थी। कहा जा रहा है कि कहीं बादशाह ने इस गाने के प्रमोशन के लिए ही तो यह फोटो शेयर नहीं की, क्योंकि अभी तक चोट लगने की आधिकारिक तौर पर कोई और जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा बादशाह हाल ही रिलीज हुई आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आए थे। सीरीज में बादशाह का एक रोल है, जिसमें वे एक्टर मनोज पाहवा (अवतार) से भिड़ जाते हैं। दोनों में अनबन होती है। बादशाह की यह पोस्ट सीरीज के किसी सीन का हिस्सा भी हो सकती है।

धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज होगा सोनू सूद का बयान

एक्टर सोनू सूद आज बुधवार (24 सितंबर) को ‘1एक्सबेट’ नामक एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुए। सोनू दोपहर लगभग 12 बजे चेहरे पर मास्क लगाकर मध्य दिल्ली स्थित ED ऑफिस पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि मामले के जांच अधिकारी सोनू से पूछताछ करेंगे और धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत उनका बयान दर्ज करेंगे। संघीय जांच एजेंसी ने इस जांच के तहत पिछले कुछ हफ्तों में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व सांसद अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा से पूछताछ की है।

एजेंसी ने कुछ महिला ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ से भी पूछताछ की है। ‘1एक्सबेट’ से जुड़ी जांच, ऐसे मंचों के खिलाफ ED की व्यापक जांच का हिस्सा है, जिसमें कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों की भारी मात्रा में चोरी करने के आरोप हैं। भविष्य में एजेंसी द्वारा कुछ और खिलाड़ियों, फिल्म अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों से पूछताछ किए जाने की संभावना है।

ED जल्द ही इस मामले में उन व्यक्तियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू कर सकता है, जिन्होंने ऐप की प्रचार गतिविधियों से उत्पन्न कथित अपराध की आय का उपयोग किया। इसके बाद अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया जाएगा। जांच का उद्देश्य मशहूर हस्तियों से यह जानना है कि सट्टेबाजी कंपनी ने उनसे समर्थन प्राप्त करने के लिए किस प्रकार संपर्क किया। केंद्र सरकार ने हाल में एक कानून लाकर भारत में ‘ऑनलाइन गेमिंग’ पर प्रतिबंध लगा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह